फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चार करोड़ का गबन कर गोदाम पर ताला लगाकर आरोपी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चार करोड़ का गबन कर गोदाम पर ताला लगाकर आरोपी फरार
विज्ञापन

लोनी। पटना की एक कंपनी यूनिटेक स्मार्ट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के लोनी कृष्णा विहार स्थित गोदाम के प्रभारी ने कंपनी को करीब चार करोड़ की चपत लगा दी है। आरोपी चार करोड़ का सामान गबन कर गोदाम का ताला लगाकर फरार हो गया। कंपनी ने लोनी बॉर्डर थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पटना में अशोक नगर कंकड़बाग निवासी कुमार गौरव ने बताया कि वह यूनिटेक स्मार्ट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के डायरेक्टर हैं। इनका गोदाम पटना और लोनी कृष्णा विहार सेवा धाम इलाके में है। कंपनी देश के सभी स्थानों से स्टील शॉट्स की खरीद और बिक्री का काम करती है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2018 को दरियागंज दिल्ली में रहने वाले अखिल जैन को कंपनी ने सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए रखा था। लोनी कृष्णा विहार के गोदाम के प्रभारी पद पर वह तैनात थे। कंपनी ने 29 मार्च 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक कृष्णा विहार गोदाम स्टील शॉट्स खरीद बिक्री का हिसाब लिया तो, करीब एक करोड़ का गबन सामने आया था। गोदाम प्रभारी अखिल जैन से कंपनी ने पूछा तो उन्होंने करीब एक करोड़ का सामान बेच देने और पैसे खर्च होने की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी को पटना कंपनी में बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। कुछ दिन बाद कंपनी के कर्मी आरोपी अखिल जैन के घर दरियागंज दिल्ली पहुंचे। यहां आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने कंपनी को पैसों के बदले अपने मकान की रजिस्ट्री कंपनी के नाम करने की बात कही। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए थी। 10 जनवरी 2019 को आरोपियों ने अपने घर की रजिस्ट्री कंपनी के नाम कर दी। इसके बाद आरोपी और उनके परिवार के सदस्यों ने पीड़ित से बात की और परिवार के सदस्यों की बीमारी का हवाला देते हुए फिर से कंपनी में रखने को कहा। पीड़ित ने आरोपी की बात मान ली और फिर से अखिल जैन और उसके भाई को कंपनी में रख लिया। इसके बाद कंपनी ने फरवरी 2019 से 27 अप्रैल 2021 तक कृष्णा विहार गोदाम के सामान की खरीद बिक्री का हिसाब लिया तो गोदाम से करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये के स्टील शॉट्स में धोखाधड़ी पाई गई। पीड़ित ने आरोपी को फोन किया, लेकिन फोन बंद आया। इसके बाद पीड़ित कुमार गौरव लोनी पहुंचे तो कृष्णा विहार के गोदाम का ताला लगा हुआ मिला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। ताला तोड़कर जब वह गोदाम में गए तो गोदाम खाली था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग कंपनियों से माल देने के नाम पर करीब एक करोड़, 15 लाख, 42 हजार रुपये ले लिया और माल नहीं दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी और उनके परिवार के सदस्यों ने कंपनी को करीब चार करोड़ रुपये का चूना लगाया है। मार्केट में कंपनी की बदनामी हुई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अखिल जैन, अंकित जैन, अनिल जैन, नीलम जैन और दिव्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed