फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

विपक्ष ने टीके पर सिर्फ भम्र फैलाया,हमनें 100 करोड़ वैक्सीनेशन का इतिहास बनाया : भाजपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
विपक्ष ने सवाल खड़े किए, हमने 100 करोड़ टीके लगाए : बैजयंत
विज्ञापन

साहिबाबाद। देश में कोरोना के 100 करोड़ टीके लगाने पर बृहस्पतिवार को मोहननगर स्थित आईटीएस में हुए धन्यवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि टीके को लेकर विपक्ष ने सिर्फ भ्रम फैलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीम ने नौ महीने में 100 करोड़ लोगों को टीका लगाकर रिकॉर्ड बनाया। टीकाकरण में रोज रिकॉर्ड बन रहे हैं। कल तक महामारी से निपटने पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। आज 100 करोड़ लोगों को टीके लगाने का पल गौरान्वित कर रहा है।
उन्होंने कहा डेढ़ साल पहले तक कोरोना महामारी में देश और विदेश में बैठे विरोधी लोग सवाल उठा रहे थे कि भारत इस महामारी से कैसे निकलेगा। हमारी स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल किए गए थे। मगर प्रधानमंत्री ने हार नहीं मानी और उन्होंने देश का आह्वान किया। कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित किया। आज पूरी दुनिया भारत की प्रशंसा कर रही है। यह टीकाकरण 130 करोड़ लोगों को सुरक्षित रखने का आह्वान है।
विज्ञापन

अब बेटियां रात में डोसा-बर्गर खाने जाती हैं : स्वतंत्र देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा प्रधानमंत्री ने कोरोना की चुनौती को स्वीकार कर अवसर बनाया। कोरोना योद्धाओं ने बच्चों की परवाह किए बिना 24 घंटे संघर्ष किया। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज देकर लोगों को राहत दी। जब भी कोई संकट आता है तो सभी को एकजुट होकर खड़ा रहना चाहिए। लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने भम्र की स्थिति पैदा की। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पहले बेटियां शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से डरती थीं। अब रात को 12 बजे डोसा-बर्गर खाने जाती हैं। प्रदेश के गुंडे-बदमाश जेल में बंद हैं या फिर उन्हें जमीन में दबा दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, मेयर आशा शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की जानकारी ली
कौशांबी में पैसेफिक मॉल के पास भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत किया गया। उनका काफिला इंदिरापुरम के कैलाश मानसरोवर भवन पहुंचा। यहां पर केंद्रीय सड़क राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री और विधायक अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजीतपाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पार्षद अभिनव जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर व डॉ. स्मृति शर्मा से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। मानसरोवर भवन में कार्यक्रम के दौरान करीब दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed