{"_id":"6105abf68ebc3e173149d5cd","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd22330732","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
साहिबाबाद। खोड़ा में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक लड़की को जबरन कार में बैठाकर दिल्ली के कोंडली ले गए। वहां पर एक फ्लैट में चार युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने लड़की को घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और खोड़ा के बाहर छोड़कर भाग गए। लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खोड़ा की एक कॉलोनी निवासी किशोरी कक्षा नौवीं में पढ़ती है। आरोप है कि 27 जुलाई को 12वीं पास करन ने किशोरी से मिलने को कहा तो वह उससे साईं मंदिर के पास मिलने गई। वहां से करन किशोरी को ई-रिक्शा में बैठाकर भारती स्कूल के पास ले गया। वहां करन ने अपने दोस्तों गोलू, लेफ्टी और सूरज को फोन करके बुलाया। दोस्त सफेद रंग की कार में आए। युवकों ने किशोरी को जबरन कार में बैठा लिया। उन्होंने ने पार्क में चलने की बात कही, लेकिन वह पार्क में न ले जाकर लड़की को कोंडली के एक फ्लैट में ले गए। वहां पर सबसे पहले गोलू ने जबरदस्ती की, फिर चारों उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की गई। शोर मचाने पर उसका मुंह बंद कर दिया। दुष्कर्म के बाद चारों ने उसे गाड़ी में बैठाया और धमकी दी कि अगर घर जाकर किसी को बताएगी तो जान से मार देंगे। चारों युवक खोड़ा के बाहर किशोरी को कार से उतारकर भाग गए। युवकों ने उससे मोबाइल भी छीन लिया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना बताई। परिजनों ने खोड़ा थाने में शिकायत दी। एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज भागा हुआ है।
आरोप-एक युवक को बचा रही पुलिस
परिजनों का आरोप है कि जब किशोरी घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे एक अन्य युवक मिला। उसने किशोरी से कहा कि वह उसके साथ चले तो वह उन चारों युवकों से मोबाइल दिलवा देगा, लेकिन किशोरी उसके साथ नहीं गई। परिजनों की तरफ से उसके खिलाफ भी शिकायत दी गई है, लेकिन पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। आरोप है कि पुलिस ने युवक का नाम तहरीर से हटा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस पर शिकायत फाड़ने का आरोप
पीड़ित किशोरी के परिजनों का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने गए तो पुलिस ने शिकायत की कॉपी फाड़ दी। पुलिस ने रास्ते में मिलने वाले युवक और अगवा करने की कोशिश करने वाले युवक का नाम हटाकर शिकायत देने की बात की। सात बार तहरीर परिजनों की तरफ से दी गई, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली। आठवीं बार तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप है कि राजनीतिक और आर्थिक दबाव के चलते युवक का नाम हटाया गया है।
बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे परिजन
सीओ अभय कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के परिजनों को बयान देने के लिए बुलाया गया है, लेकिन परिजन बयान देने नहीं पहुंचे। पुलिस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। जांच में पांचवें आरोपी के खिलाफ सबूत मिलेंगे तो उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फरार आरोपी सूरज की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। रविवार तक वह गिरफ्तार नहीं होगा तो सोमवार को न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराने की कोशिश की जाएगी।