फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

दो बुजुर्ग किसान अनशन पर बैठे, धारण किया मौन व्रत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
दो बुजुर्ग किसान अनशन पर बैठे, धारण किया मौन व्रत
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर चल रहा किसान आंदोलन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, किसानों का रोष बढ़ता जा रहा है। फिरोजाबाद और अलीगढ़ से आए दो बुजुर्ग किसान कृषि कानून के खिलाफ मौनव्रत रखकर अनशन पर बैठ हैं। दोनों किसान पर्चियों के माध्यम से अपनी बातें रख रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आंदोलन चलेगा और सरकार किसानों की मांगें नहीं मानेगी तब तक वह अपना अनशन जारी रखेंगे।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले 72 वर्षीय किसान सुरेश चंद्र दो दिसंबर को किसान आंदोलन में शामिल होने आए थे। कुछ दिनों तक वह एक्सप्रेस वे पर बैठकर धरने में शामिल हुए। किसानों और सकरकार के बीच हुई वार्ता से दुखी होकर सुरेश चंद्र दो दिनों से एक्सप्रेस वे पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने मुंह पर पट्टी लगाकर मौनव्रत धारण कर लिया। उनके साथ ही अलीगढ़ से आए भूदेव प्रसाद शर्मा भी उनके साथ अनशन पर बैठ गए हैं। वह भी मौन व्रत पर है। दोनों अन्न नहीं ग्रहण कर रहे हैं। उनके साथियों ने बताया कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती है तब तक दोनों अनशन पर रहेंगे। दोनों पर्ची के जरिये अपनी बातें लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कई पर्ची बना रखी है। जिसमें लिखा है कि मोदी जी किसानों का दुख दर्द समझो अपनी आत्मा कठोर मत करो। इसके साथ ही एक पर्ची पर लिखा है कि भारत का किसान आपके दरवाजे पर अपना हक मांग रहा है। अपने दरवाजे खोलकर देखो। किसानों का दुख दर्द समझो।
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे एक्सप्रेस वे पर ही गुजार रहे रात
दोनों किसान दिन रात दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डटे हैं। खुले आसमान के नीचे एक्सप्रेस वे पर ही रात गुजारते हैं। सुरेश चंद ने मुंह पर जो पट्टी बांधी है उस पर लिखा है - गांधी जी के पदचिन्हों पर किसान भूख हड़ताल पर। उनकी मानें तो किसान गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। किसान अहिंसा का रास्ता नहीं अपना रहा है। किसान शांतिपूर्ण रूप से अपनी लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed