फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

हिंडन नहर पुल पर खुली दो लेन, दिल्ली से आना हुआ आसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
हिंडन नहर पुल पर खुली दो लेन, जाम की टेंशन खत्म
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली एक्सप्रेस-वे निर्माण के चलते करीब छह माह से यूपी गेट के पास हिंडन नहर पर जाम झेल रहे वाहन चालकों को सोमवार से राहत मिल गई। एनएचएआई ने दो लेन के नहर पुल को खोल दिया है। इसके खुलने से दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है।

एनएचएआई यूपी गेट से डासना तक दिल्ली एक्सप्रेस-वे के दूसरे चरण का काम कर रहा है। अथारिटी की ओर से हिंडन नहर पुल पर 14 लेन का पुल बनाया जा रहा है। एनएचएआई ने 11 दिसंबर को हिंडन नहर पर बन रहे पुल पर गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली दो लेन को खोला था। इसके खुलने से गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों को राहत मिली थी। अब एनएचएआई की तरफ से दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली नए पुल की दो लेन सोमवार को खोल दी गई हैं। पुल के दोनों ओर रोड को चौड़ा किया गया है। जब वाहन चालक पुल पर आते हैं तो रास्ता संकरा हो जाता है। इससे दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लग जाता था। लोगों को पुल पार करने में लंबा समय लगता था। अब दो लेन खुलने से दिल्ली से गाजियाबाद की ओर वाहन बिना जाम का सामना किए आना-जाना आसान होगा। अब यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed