{"_id":"5ddd82348ebc3e54ee798c8f","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd1891319141","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू छात्र के उत्पीडन से परेशान किशोरी ने आत्महत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू छात्र के उत्पीडन से परेशान किशोरी ने आत्महत्या का किया प्रयास
Wed, 27 Nov 2019 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने डीयू के छात्र के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन फानन में छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक किशोरी (17) परिवार के साथ रहती है। किशोरी की डीयू के छात्र से दोस्ती है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि छात्र लगातार किशोरी पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। कई बार किशोरी ने मिलने से मना कर दिया। इस पर छात्र जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही खुद को भी खत्म करने की बात कहता था।
विज्ञापन
दबाव में आकर किशोरी कई बार छात्र से मिली लेकिन छात्र ऐसा बार-बार करता रहा। आरोप है कि छात्रा की मां ने भी एक बार छात्र को समझाया लेकिन वह बाज नहीं आया। इससे परेशान किशोरी ने सोमवार शाम एक साथ कई सारी दवाइयां खा लीं। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।