फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

अर्थला में जारी रहा वैरिफिकेशन का काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
अर्थला में 102 मकानों का हुआ सत्यापन
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला जमीन पर बने मकानों को खाली कराने से पहले शनिवार को भी नगर निगम और प्रशासन की तरफ से वेरिफिकेशन का काम किया गया। विभाग की तरफ से सर्वे कर चिन्हित किए गए 102 लोगों का वेरिफिकेशन हुआ है, उनमें से कितने पात्र हैं और कितने अपात्र इसका वेरिफिकेशन किया गया। इनको मकान देने के बाद ही मकानों को तोड़ा जाएगा। एनजीटी के आदेश पर नगर निगम और प्रशासन की टीम को अर्थला झील की जमीन पर बने करीब 550 मकानों को तोड़ा जाना है। कुछ मकानों को तो तोड़ दिया गया है, लेकिन लोगों के विरोध के चलते बाकी मकान नहीं टूटे हैं। शुक्रवार को नगर निगम, प्रशासन और डूडा के अधिकारियों की टीम ने मकानों को तोड़ने से पहले उन लोगों का सर्वे किया गया जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिए जाने हैं। इन 102 लोगों का वेरिफिकेशन शनिवार को जारी रहा। एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम ने बताया कि वेरिफिकेशन का काम जारी है। पूरा होते ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद ही नगर निगम और प्रशासन की टीम मकानों को तोड़ने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed