फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

आज से राजनगर एक्सटेंशन पर टिकट बुक कराकर पकड़े बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
आज से राजनगर एक्सटेंशन पर टिकट बुक कराकर पकड़े बस
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले लोगों को अब रोडवेज बसों की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम का 12 बसों का रूट डायवर्जन का ट्रायल पूरा हो गया। साथ ही राजनगर एक्सटेंशन को फेयर स्टॉपेज सृजित कर गोल चक्कर, केडीपी ग्राउंड को बस स्टॉप बनाया गया है। इन बस स्टॉप का लोकार्पण शनिवार को किया जाएगा।
राजनगर एक्सटेंशन के लोगों को परिवहन निगम की सुविधा नहीं मिल रही थी। इलाके में रोडवेज की बस का कोई स्टॉपेज नहीं था। ऐसे में यहां पर रहने वाले लोगों को बस पकड़ने के लिए मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन कट पर जाना पड़ता था। यहां पर स्टॉप न होने की वजह से बहुत ही कम बसें रुकती थीं। लोगों को बस के लिए इंतजार करना पड़ता था। वहीं, इंतजार से बचने के लिए लोग गाजियाबाद डिपो या फिर कौशांबी डिपो जाते थे। उनका काफी समय बर्बाद होता था। अब उन्हें बस पकड़ने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। विभाग की तरफ से कौशांबी से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नजीबाबाद मार्ग पर चलने वाली 12 बसों का रूट बदल दिया है। करीब एक माह से इन 12 बसों को ट्रायल के रूप में राजनगर एक्सटेंशन से निकाला जा रहा था, जिसका ट्रायल विभाग की ओर से पूरा हो गया है। अब यह बसें राजनगर एक्सटेंशन में गोलचक्कर केडीपी ग्राउंड पर बने बसस्टॉप से यात्री बस पकड़ सकते हैं। शनिवार को इस बस स्टॉप की शुरुआत हो जाएगी। विधायक सुनील शर्मा सुबह 11 बजे बस स्टॉप का उद्घाटन करेंगे। आरएम एके सिंह ने बताया कि जुलाई में ट्रायल शुरू किया था। राजनगर एक्सटेंशन से काफी यात्री मिले। अब ट्रायल पूरा हो गया है। यहां पर बस स्टॉप का विधिवत शुरुआत होगी। टिकट काउंटर भी शनिवार से चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

बस स्टॉप पर बनाया टिकट काउंटर
परिवहन निगम के मोहन नगर, गाजियाबाद डिपो और कौशांबी डिपो पर फेयर स्टॉपेज है। यहां से यात्री किसी भी समय बस का टिकट बुक करा सकतेे हैं। यह सुविधा अब राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले लोगों को भी मिलेगी। विभाग ने राजनगर एक्सटेंशन को फेयर स्टॉपेज बनाया है। यहां से लोग आसानी से टिकट भी बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed