{"_id":"5d3a03428ebc3e6d250dbb34","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd181045526","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर भतीजे की मौत, चाचा घायल
साहिबाबाद। खोड़ा के सोम बाजार पुश्ता पर बृहस्पतिवार सुबह पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गाजीपुर फूल मंडी जा रहे थे। आरोपी चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से हस्तिनापुर निवासी रूपचंद छिजारसी कालोनी नोएडा में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनका फूल का काम है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उनका छोटा भाई वीरपाल और सबसे छोटा बेटा कृष्ण (14) स्कूटी से गाजीपुर फूल मंडी जा रहे थे। जैसे ही वह खोड़ा में सोम बाजार पुश्ता के पास पहुंचे पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार कृष्ण ट्रक के पहिए के नीचे आ और वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आनन फानन में राहगीरों की मदद से घायल चाचा भतीजे को वैशाली के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ खोड़ा सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।