फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

जीटी रोड होगा जाम मुक्त, एसएसपी का मास्टर प्लान तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
जीटी रोड होगा जाम मुक्त, एसएसपी का मास्टर प्लान तैयार
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में इस समय जाम सबसे बड़ी समस्या है। बाहर से आने वाले लोग भी जाम के कारण गाजियाबाद आने से बचते हैं। इस समस्या के स्थायी हल के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्लान तैयार किया है। उन्होंने शहर में जीटी रोड चौधरी मोड़ से लेकर हापुड़ तिराहा के बीच का जाम खत्म करने की कवायद की है। एसएसपी ने सोमवार को हापुड़ तिराहा का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से भी प्लान मांगा है।

निरीक्षण के दौरान कप्तान ने ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर के नीचे लावारिस हालत में खड़े वाहनों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। कहा कि इन वाहनों को पुलिस लाइंस भेजकर सीज करें। इस दौरान कुछ व्यापारी भी पहुंचे, उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की। कप्तान ने उनसे बात कर सभी व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी तो सामान जब्त होने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। एसएसपी ने कहा सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाए। किसी भी हालत में ऐसे वाहनों को छोड़ा न जाए, जो जाम की समस्या पैदा कर रहे हैं। उन्होंने सड़क के दोनों ओर एक-एक दारोगा व सहायक स्टाफ तैनात करने का निर्देश दिया। नया बस अड्डा से चौधरी मोड़ के बीच ई-रिक्शा काफी ज्यादा तादाद में घूमते हैं। बीच सड़क पर रोककर सवारियां उतारते व बैठाते हैं। कप्तान ने ट्रैफिक पुलिस को ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को किसी भी हालत में जाम मुक्त कराना है। नियम तोड़ने वाले लोगों को भी चिन्हित करें। बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर विशेष नजर रखें। उनके साथ एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह, एएसपी संदीप कुमार मीना, टीआई परमहंस तिवारी और नगर कोतवाल सत्येंद्र प्रकाश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed