फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन व डॉग स्क्वायड से होगी निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन और डॉग स्क्वायड से होगी निगरानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने रणनीति तैयार कर ली है। पुलिस ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड से निगरानी रखेगी। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। संवेदनशील इलाके में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। एसएसपी ने एलआईयू को भी जिलेभर में सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस से भी जिले के अफसर कॉर्डिनेशन मीटिंग कर रहे हैं। एसपी सिटी को नगर क्षेत्र और एसपी देहात को ग्रामीण क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कंट्रोल रूम से निगरानी करेंगे अधिकारी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस की ओर से विशेष चौकसी बरती जा रही है। सूचनाओं के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में 24 घंटे एक अधिकारी की तैनाती की गई है। पुलिस किसी भी सूचना पर तेजी से कार्रवाई करेगी। साथ ही एलआईयू विभाग से मिले इनपुट पर नोडल अधिकारी डॉ. मनीष मिश्र और नीरज कुमार जादौन अपने-अपने क्षेत्र में एक्शन लेंगे। माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। देर रात तक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्र, मॉल होटलों पर रहेगी विशेष नजर
एसएसपी ने बताया कि अपराधियों, असामाजिक और आतंकवादी तत्वों पर अंकुश लगाने के
लिए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। थाना प्रभारियों को मॉल्स और होटल्स की तलाशी लेने को कहा गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मॉल के बाहर पुलिस शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। मॉल और होटल में डॉग और बम स्क्वायड के साथ पुलिस की टीम चेकिंग कर रही हैं। थानों में कुछ सिपाहियों को छोड़कर पूरे पुलिस बल को अफसरों के नेतृत्व में सड़कों पर उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed