फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

जून का सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
नए साल में चार चंद्र और दो सूर्य ग्रहण
विज्ञापन

रश्मि ओझा
गाजियाबाद। नए वर्ष 2020 में चार चंद्रग्रहण और दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे। इन चंद्रग्रहणों का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन दो सूर्य ग्रहण में से जून में पड़ने वाला ग्रहण सबसे बड़ा होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह वर्ष का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा जो लगभग छह घंटे का होगा। इसमें दिन में अंधेरा छा जाएगा।
योग दिवस पर लगेगा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण
वर्ष 2020 में 21 जून को योग दिवस के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा।। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण सबसे लंबा होगा। इसमें सूर्य 94 फीसदी ग्रसित हो जाएगा, जिससे दिन में अंधेरा छा जाएगा और तारे भी दिखने लगेंगे। यह ग्रहण सुबह 9:16 बजे से लेकर दोपहर 3:04 बजे तक रहेगा। ये कंकणाकृति सूर्यग्रहण कौतूहल भरा होगा। वैज्ञानिकों के लिए भी यह शोध का विषय होगा। इस ग्रहण को सीधे आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। चश्मा पहनकर या फिर जल के भरे पात्र में इसका प्रतिबिंब देखा जा सकता है। दूसरा सूर्यग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा लेकिन भारत में ये दिखाई नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ
यह ग्रहण मेष, सिंह, कन्या, मकर, मीन राशियों के लिए श्रेष्ठ होगा। वृष, तुला, धनु राशि वालों के लिए मध्यम और मिथुन, कर्क वृश्चिक और कुंभ राशियों के लिए कष्टदायक होगा। इसके लिए रात 10:20 बजे से सूतक लग जाएगा। यह ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार चंद्र ग्रहण जो होंगे उपछायी
इस वर्ष चार चंद्रग्रहण लगेंगे जिनका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। यह चारों चंद्रग्रहण उपछायी चंद्रग्रहण होंगे, जिसमें बस चंद्रमा की चमक हल्की धूमिल हो सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इन चंद्रग्रहण का कोई खास असर नहीं होता ना ही इसका सूतक लगता है। पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को पड़ेगा। इसके अलावा दूसरा चंद्र ग्रहण पांच जून, तीसरा चंद्रग्रहण पांच जुलाई को और चौथा और अंतिम चंद्रग्रहण 30 नवंबर को होगा। यह सभी उपछायी ग्रहण होंगे, जिसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed