फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

मेरठ, दिल्ली व नोएडा के लिएः दुहाई से मेरठ शताब्दीपुरम सेक्शन का नए साल से शुरू होगा काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
दुहाई से मेरठ शताब्दीपुरम सेक्शन का नए साल से शुरू होगा काम
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के दुहाई से मेरठ शताब्दीनगर सेक्शन पर निर्माण कार्य नए साल में शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दुहाई से शताब्दी नगर सेक्शन पर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक होने की बात कही है। इस सेक्शन पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले 1273 पेड़ों को काटने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। दूसरी ओर साहिबाबाद से दुहाई तक के 17 किमी लंबे पहले सेक्शन पर चार स्टेशनों और रैपिड रेल यार्ड के लिए अभी तक एनसीआरटीसी को जमीन नहीं मिल पाई है।
जमीन सहित अन्य अड़चनों को दूर करने के उद्देश्य से जीडीए में मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीएम अजय शंकर पांडेय, डीएम मेरठ अनिल ढींगरा, नगरायुक्त दिनेश चंद्र, जीडीए सचिव संतोष कुमार राय, एनसीआरटीसी के निदेशक व मुख्य अभियंता, यूपीएसआईडीसी क्षेत्रीय प्रबंधक इस्मिता सिंह, एनएचएआई वन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मार्च 2023 में शुरू होने वाले पहले सेक्शन में साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया चौराहा से पहले, मेरठ रोड तिराहे के पास, गुलधर में विकासनगर के सामने और दुहाई में बीबीडीआईटी इंस्टीट्यूट के सामने रैपिड रेल के स्टेशन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

स्टेशन, उसकी रैंप व अन्य निर्माण के लिए एनसीआरटीसी को 15 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। वहीं, रैपिड ट्रेनों के कोचेज के यार्ड के लिए 28 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जानी है। लेकिन किसानों के विवाद चलने के कारण अब तक एनसीआरटीसी को जमीन नहीं मिल पाई है। इनमें में गुलधर स्टेशन के पास यूपीएसआईडीसी की जमीन पड़ती है। इस जमीन के जल्द मिलने की बात कही जा रही है। बैठक में मंडलायुक्त ने डीएम गाजियाबाद, जीडीए व अन्य विभागों को किसानों के विवादों को जल्द निपटारा कराकर जमीन एनसीआरटीसी को दिलवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नौ बड़ी हाई टेंशन लाइनों को जल्द शिफ्ट किया जाएगा
रैपिड ट्रेन कॉरिडोर के बीच में आने वाले एचटी लाइनों को शिफ्ट करने का काम पूरा नहीं हो पाया है। रैपिड रेल कॉरिडोर के गाजियाबाद में आने वाले सेक्शन में 400 केवी की कुल 17 बड़ी हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाना था। इनमें से अब तक केवल आठ लाइनों को ही शिफ्ट किया गया है। बाकी नौ एचटी लाइनों को जल्द शिफ्ट कराने के मंडलायुक्त ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
---
सब-स्टेशन को जल्द मिलेगी जमीन, इको पार्क का शासन जाएगा प्रस्ताव
दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किमी लंबे सेक्शन का सब-स्टेशन हिंडन ईको पार्क में प्रस्तावित है। हिंडन ईको पार्क की 4000 वर्ग मीटर जमीन पर सब-स्टेशन का निर्माण होना है। मंडलायुक्त की बैठक में नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि ईको पार्क की जमीन सिटी फॉरेस्ट में आती है। इसका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को इको पार्क संबंधी संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा है।
आनंद विहार में हैं अंडरग्राउंड स्टेशन
30274 करोड़ के 82 किमी लंबे पहले रैपिड रेल कॉरिडोर में सराय काले खां से साहिबाबाद सेक्शन में आनंद विहार का स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। गाजियाबाद में कुल सात स्टेशनों में साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया चौराहा से पहले, मेरठ रोड तिराहे के पास, गुलधर में विकासनगर के सामने, दुहाई में बीबीडीआईटी इंस्टीट्यूट के सामने, मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ में आईसीआईसीआई बैंक के सामने और मोदीनगर साउथ में मोदी गार्डन के सामने स्टेशन शामिल हैं। हाई स्पीड रेल से 60 मिनट से भी कम समय में मेरठ से नई दिल्ली की दूरी तय की जा सकेगी। आरआरटीएस ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है, जबकि ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। ट्रेन की औसत स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली सराय काले खां तक का किराया 164 रुपये होगा।

कोट..
साहिबाबाद से दुहाई तक के रैपिड स्टेशन व यार्ड के लिए जमीन संबंधी विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं। हिंडन ईको पार्क में सब-स्टेशन के संबंध में संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। एनसीआरटीसी ने दुुहाई से मोदीनगर शताब्दीपुरम के दूसरे सेक्शन की टेंडर प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक पूरी होने की बात कही है। - अनीता सी. मेश्राम, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed