फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

एनजीटी के नियमों का हो रहा उल्लंघन, खुले में जल रहा कूड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
स्टेडियम के पीछे कचरे में लगी आग, खिलाड़ी परेशान
विज्ञापन

गाजियाबाद। बढ़ते प्रदूषण से शहर के सैकड़ों युवा खिलाड़ी परेशान हैं। महामाया स्टेडियम के पीछे निगम की जमीन पर फैले हजारों टन कचरे में कई दिन पूर्व लगी आग से अभी भी धुआं उठ रहा है। इस वजह से स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आने वाले खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दमघोंटू धुआं खिलाड़ियों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।
महामाया स्टेडियम में सुबह-शाम दोनों सत्रों में बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते हैं। स्टेडियम और उसके आसपास ‘जहरीली’ हवा खिलाड़ियोें की तैयारी में बड़ी बाधा बन गई है। यहां वर्कआउट और प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि प्रैक्टिस के दौरान आंखों में जलन की समस्या हो रही है। उनका दम फूल रहा है। आसपास के लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि यही स्थिति रही तो उन्हें मजबूरन अभ्यास बंद करना पडे़गा। स्टेडियम के एथलीट हर्ष का कहना है कि सुबह वर्क आउट करने में जल्दी सांस फूलने लगती है। विभा ने बताया कि शाम को प्रैक्टिस के दौरान परेशानी होती है।
विज्ञापन

---
आउटडोर प्रैक्टिस में होती है ज्यादा परेशानी
स्टेडियम में आउटडोर गेम की प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्टेडियम एथलेटिक्स, नेटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी आदि आउटडोर गेम की प्रैक्टिस करने बड़ी संख्या में खिलाड़ी आते हैं। साथ सुबह के समय लोग वॉक करने भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट्स
- स्टेडियम केपीछे पडे़ कूडे़ के ढेर में लोग आग लगा देते हैं। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। स्टेडियम में नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे धूल से कुछ राहत मिल सकें। आग को लेकर निगम से शिकायत की गई। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। ----गदाधर बारीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी

2. यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। खिलाड़ी सुबह के समय मास्क पहनकर प्रैक्टिस करें। ज्यादा प्रदूषण हो तो प्रैक्टिस से बचें। ----डा. आरसी गुप्ता, वरिष्ट चिकित्सक,जिला संयुक्त चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed