{"_id":"5d9641cd8ebc3e93da78871e","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1857185192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फेज-तीन के अलाइनमेंट को लेकर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फेज-तीन के अलाइनमेंट को लेकर होगी बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो फेज-3 के अलाइनमेंट को लेकर होगी बैठक
गाजियाबाद। नोएडा से मोहननगर मेट्रो फेज-तीन कॉरिडोर की संशोधित डीपीआर तैयार करने पर काम तेज हो गया है। वसुुंधरा में प्रस्तावित मेट्रो फेज-तीन के जंक्शन को स्काई वॉक के जरिए साहिबाबाद में प्रस्तावित रैपिड रेल के स्टेशन से जोड़ा जाना है। ऐसे में अलाइनमेंट में होने वाले इस बदलाव को लेकर जीडीए, डीएमआरसी और एनसीआटीसी के अधिकारियों की बैठक होगी।
बैठक में वसुंधरा जंक्शन व साहिबाबाद रैपिड स्टेशन को पास में लाने पर मंथन किया जाएगा। जीडीए ने फंडिंग के लिए शासन में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए जीडीए ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से संशोधित डीपीआर मांगी है। प्राधिकरण ने डीएमआरसी को पत्र भेजकर 10 दिनों में डीपीआर मुहैया कराने को कहा है। ऐसे में जल्द से जल्द अलाइनमेंट के बाबत फैसला लेने को बैठक प्रस्तावित है। संशोधित डीपीआर आने के बाद उसे शासन को भेजा जाना है। मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर में जीडीए ने शासन से 70 से 80 फीसदी तक फंडिंग की मांग की है। बता दें कि स्काई वॉक की लंबाई पहले 600 मीटर थी, जिसे अलाइनमेंट में बदलाव कर 200 से 300 मीटर तक लाया गया है। लेकिन एनसीआरटीसी ने अलाइनमेंट में बदलाव संबंधी फाइनल निर्णय न होने की बात कही है। ऐसे में बैठक कर इस स्थिति को जल्द दूर किया जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि मेट्रो फेज-तीन को लेकर जीडीए, डीएमआरसी व एनसीआरटीसी की जल्द बैठक होगी।