{"_id":"5d96411d8ebc3e01656e923f","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1857141161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी में प्रदूषण फैलाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीसी में प्रदूषण फैलाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी में प्रदूषण फैलाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी
गाजियाबाद। महानगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में प्रदूषण फैलाने वाले दुकानदारों पर जीडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जीडीए ने बृहस्पतिवार को प्रदूषण फैलाने के मामले में 50 से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। दुकानदारों को प्रदूषण फैलने वाले कार्यों को एक सप्ताह के अंदर बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं करने और प्रदूषण फैलाने वाले कार्य जारी रहने पर जीडीए दुकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा। साथ ही न्यूनतम 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
आरडीसी को जाम मुक्त बनाने की दिशा में जीडीए ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। व्हीकल फ्री-जोन के लिए आई 18 आपत्तियों का समाधान कर दिया गया है। दूसरी ओर आरडीसी में जीडीए की जगह पर कार रिपेयर वालों का कब्जा होने के साथ वहां प्रदूषण फैलने के सहायक कई कार्य किए जाते हैं। इसलिए गौड़ मॉल और दुबई मॉल के पीछे चलने वाली गतिविधियों को बंद करा पार्किंग को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। इसलिए करीब 50 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। जीडीए सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि आरडीसी में प्रदूषण फैलाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
---
अवैध कब्जा हटाने को ट्रैफिक पुलिस के साथ चलेगा अभियान
जीडीए की ओर से आरडीसी में पार्किंग के साथ अवैध कब्जे वाली जगहों से अवैध कब्जा हटाने की अगले सप्ताह से कार्रवाई शुरू की जा सकती है। जीडीए प्रवर्तन अनुभाग की टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान चलाकर कब्जा हटाने और जुर्माना वसूल करेगी।
विज्ञापन
--