फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

वीआइपी नंबर के पंजीकरण को अनिवार्य देना होगा एक लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
वीआईपी नंबर के पंजीकरण को एडवांस देने होंगे एक लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। अब कार के वीआईपी नंबर के पंजीकरण के लिए वाहन मालिक को न्यूनतम एक लाख रुपये एडवांस के रूप में जमा करने होंगे। अभी तक वीआईपी नंबर के ऑनलाइन पंजीकरण को पांच हजार रुपये जमा कराने होते थे। उसके बाद ऑनलाइन बोली में शामिल होतेे थे। बाइक के नंबर के लिए 20 हजार रुपये देने होंगे।
वीआईपी नंबर को लेकर जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में मारामारी रहती है। अब वीआईपी नंबर की बढ़ती मांग को देख उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त ने पंजीकरण शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है। बता दें कि वाहनों के विशेष और आकर्षित नंबर के लिए वाहन स्वामियों को ऑनलाइन बोली लगानी होती थी। उनको पहले पंजीकरण करना होता था। इसके बाद वह ऑनलाइन बोली में शामिल होते थे। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पहले वाहन मालिक को पांच हजार रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होता था। बोली लगने के बाद नंबर के शुल्क में से वह रकम घटा दी जाती थी। अब पांच हजार के स्थान पर कार स्वामी को एक लाख और बाइक स्वामी को 20 हजार रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने के बाद नहीं होंगे गायब
वीआईपी नंबर का पंजीकरण कराने के लिए केवल पांच हजार रुपये जमा करते थे। उसके बाद बोली लगती थी। लाखों रुपये की बोली तो लोग लगा देते थे, लेकिन बाद में नंबर को नहीं खरीदते थे। ऐसी स्थिति को सुधारने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। अधिकतर लोग गड़बड़ी कर देते थे और होड़ में कई-कई लाख की बोली लगा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार श्रेणी में बांटे नंबर
नंबरों को को इस बार चार श्रेणी में बांटा गया है। अति आकर्षक पंजीकरण नंबर, अति महत्वपूर्ण पंजीकरण, आकर्षक पंजीकरण, महत्वर्पूण पंजीकरण नंबरों में बांटा गया है। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा अति आकर्षण नंबरों का पंजीकरण मूल्य है। 0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009, 0786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888 और 9999 हैं। इसके लिए चार पहिया वाहन मालिक को एक लाख और दोपहिया वाहन मालिक को 20 हजार रुपये में पंजीकरण कराना होगा। अति महत्वपूर्ण नंबर के लिए चार पहिया पर 50 हजार रुपये और दोपहिया वाहन पर दस हजार रुपये आकर्ष नंबर के लिए चार पहिया पर 25 हजार रुपये और दोपहिया पर पांच हजार रुपये और महत्वपूर्ण नंबर के लिए कार चालक पर 15 हजार रुपये और बाइक पर तीन हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed