फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

ठग को नहीं दी खाते की जानकारी तो जज की पत्नी को धमकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
ठग को नहीं दी खाते की जानकारी तो जज की पत्नी को धमकाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर ठग को जज की पत्नी ने बैंक खाते की जानकारी नहीं दी तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। जज की ओर से आरोपी कॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

जिले में तैनात एक न्यायाधीश ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे के उनकी पत्नी के फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए उनके खाते की डिटेल्स मांगी। जज की पत्नी ने जानकारी देने से मना करते हुए कॉलर से उसका नाम पूछा। पहले तो वह खुद को बैंककर्मी बताता रहा, लेकिन जब उसे जानकारी नहीं मिली तो आरोपी ने अभद्रता और गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने फोन काट दिया। सिहानी गेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और गालीगलौज करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कॉलर के नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed