{"_id":"5d87c1ee8ebc3e017768af89","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1849354195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग को नहीं दी खाते की जानकारी तो जज की पत्नी को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग को नहीं दी खाते की जानकारी तो जज की पत्नी को धमकाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर ठग को जज की पत्नी ने बैंक खाते की जानकारी नहीं दी तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। जज की ओर से आरोपी कॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
जिले में तैनात एक न्यायाधीश ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे के उनकी पत्नी के फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए उनके खाते की डिटेल्स मांगी। जज की पत्नी ने जानकारी देने से मना करते हुए कॉलर से उसका नाम पूछा। पहले तो वह खुद को बैंककर्मी बताता रहा, लेकिन जब उसे जानकारी नहीं मिली तो आरोपी ने अभद्रता और गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने फोन काट दिया। सिहानी गेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और गालीगलौज करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कॉलर के नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।