फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

देश का पहला पॉलिटिकल इंस्टीट्यूट होगा भूकंपरोधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
पॉलिटिकल इंस्टीट्यूट की डिजाइन तैयार, जमीन से कब्जा हटने का इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम में बनने वाला देश के पहले राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र का डिजाइन तैयार हो गया है। यह केंद्र पूरी तरह से भूकंपरोधी होगा। 168 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रशिक्षण केंद्र की इमारत 18 मीटर गहरी पाइल फाउंडेशन पर खड़ी होगी। प्रदेश सरकार ने नगर निगम को 51 हजार वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निगम ने करीब 38 हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करा दी है। प्रशिक्षण केंद्र का डिजाइन भी फाइनल हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
जनप्रतिनिधियों के लिए अभी तक पूरे देश में कहीं भी प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। प्रधानमंत्री की इच्छा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी दिल्ली के निकट गाजियाबाद में राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र बनाने को हरी झंडी दी थी। राजनगर एक्सटेंशन के पास नंदग्राम क्षेत्र में 51 हजार वर्ग मीटर जमीन पर यह प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम की सीएंडडीएस इकाई को दी गई है। सीएंडडीएस के इंजीनियर रोहित तोमर ने बताया राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र की इमारत छह मंजिला होगी। आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों से इसका डिजाइन स्वीकृत करा लिया गया है। भारी भरकम पुलों की तरह इस भवन को पाइल फाउंडेशन पर बनाया जाएगा। पाइल फाउंडेशन के चलते इस भवन पर तेज तीव्रता के भूकंप का भी असर नहीं होगा।
विज्ञापन

--
यह होगा राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र में
1200 लोगों के लिए ऑडिटोरियम
एक एडमिन ब्लाक
एक एकेडमिक ब्लाक
एक डायनिंग ब्लाक
आठ मंजिला ब्वॉयज हॉस्टल (प्रत्येक मंजिल पर 16 वीआईपी कमरे)
तीन मंजिला महिला हॉस्टल
--
सिखाई जाएंगी सियासत की बारीकियां
इस राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र में देश भर के विधायकों, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को देश और विदेशों की राजनीतिक ढांचे और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत की बारीकियों को भी सिखाया जाएगा। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संबंध और सामंजस्य कैसे होने चाहिए, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। यही नहीं राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं को भी यहां प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed