{"_id":"5d81279e8ebc3e0131498b1a","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd184581155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय का सर्वर डाउन, डीएल-फिटनेस को फिर मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय का सर्वर डाउन, डीएल-फिटनेस को फिर मारामारी
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय का सर्वर डाउन, डीएल-फिटनेस को मारामारी
गाजियाबाद। संभागीय परिवहन कार्यालय में सर्वर डाउन होने से लोगों को फिर से समस्या का सामना करना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से लगातार सर्वर में दिक्कत आ रही है। बीच में दो दिन सर्वर पूरी तरह से ठप रहा। मंगलवार को सुबह से लोग ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाइन में लगे रहे। कई लोगों का शाम तक नंबर नहीं आया तो वह बिना काम के ही लौट गए।
नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद से लोग चालान कटने से डरे हुए हैं। लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। आवेदकों की भीड़ का हाल ये है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लोगों को डीएल बनवाने के लिए तीन-तीन महीने की वेटिंग मिल रही है। वहीं, सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ने के कारण वह डाउन हो जाता है। इससे एक व्यक्ति को ही काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को सुबह से सर्वर डाउन होने के कारण बहुत धीमी गति से काम हुआ। इससे आरटीओ कार्यालय में काफी लंबी लाइन लगी रही। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि सर्वर पर लोड ज्यादा पड़ रहा है। इस कारण ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोगों को समझाकर धीरे-धीरे काम किया जा रहा है। पहले जो काम दो मिनट में होता था, उस काम में अब 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे लोड कम होगा, सर्वर की समस्या समाप्त हो जाएगी।