फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

बैकर्स को देना होगा सरफ्रेसी एक्ट की कार्रवाई का ब्योरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
बैंकर्स को देना होगा बंधक संपत्ति पर कार्रवाई का ब्योरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बैंक की धनराशि दबाए बैठे डिफाल्टरों पर सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई की स्वीकृति लेने के बाद भी बैंकर्स की तरफ से आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है। बल्कि जिलाधिकारी की तरफ से बंधक संपत्ति को जब्त करने संबंधी पारित आदेश का हवाला देकर वसूली की जा रही है। कुछ इस तरह के मामले प्रकाश में आने के बाद डीएम ने पूरे मामले पर जांच बैठा दी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया है कि वो बीते दो वर्षों के दौरान बंधक संपत्ति जब्त करने संबंधी आदेशों की प्रोग्रेस रिपोर्ट लें कि बैंकों ने संपत्ति जब्त की या नहीं और कितनी संपत्तियों को नीलाम किया गया। एडीएम को दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट देनी होगी।
प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे मामले संज्ञान में आए हैं कि जिलाधिकारी के स्तर से संपत्ति जब्त करने के आदेश पारित होने के बाद भी बैंकों ने न तो संपत्ति को सीज किया है और न ही कब्जा लेकर नीलाम किया है। ऐसे में एडीएम वित्त पूरे मामले की जांच करेंगे और हर सप्ताह कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। बीते दो वर्षों में डीएम के तरफ से 950 आदेश सरफेसी एक्ट के तहत पारित किए गए हैं, जिसमें संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया है। सभी आदेश पीएनबी, एसबीआई, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया व अन्य बैंकों की ऋण धनराशि वसूल न होने पर जारी किए गए। इसमें से कुछ बैंकों के मामले संदिग्ध पाए गए हैं। ध्यान रहे कि किसी भी व्यक्ति को ऋण देते वक्त बैंक संपत्ति के कागजात बंधक के तौर पर रख लेते हैं। इससे अगर कोई व्यक्ति ऋण जमा नहीं करता है तो बैंक को अधिकार होती है कि वो संपत्ति पर कब्जा ले सकें और इसे नीलाम कर अपनी ऋण धनराशि वसूल सके। सरफेसी एक्ट जिलाधिकारी को यह अधिकारी देती है कि बैंक के आवेदन पर बंधक संपत्ति पर बैंक को कब्जा लेने व सील करने का आदेश पारित करे।
विज्ञापन

------------
वर्जन
कुछ ऐसे मामले भी संज्ञान में आए हैं, जिनमें डीएम स्तर से सरफेसी एक्ट के तहत आदेश पारित होने के बाद बैंकों ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि आदेश का रौब दिखाकर संबंधित पक्ष से वसूली करते रहे। अब 15 दिन में सभी मामलों की जांच रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अजय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed