{"_id":"5d5c4aef8ebc3e6c1c11793f","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd182682857","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना में बढ़ा जिले का कद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना में बढ़ा जिले का कद
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना में बढ़ा जिले का कद
गाजियाबाद। देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना में जिले का प्रदर्शन लगातार सुधरता जा रहा है। अपने प्रदर्शन के दम पर प्रदेश में गाजियाबाद में 17वें पायदान पर जगह बनाई है। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों का इलाज, गोल्डन कार्ड बनाने और इलाज का भुगतान सहित अन्य बिंदुओं को शामिल कर रैकिंग जारी की गई।
गाजियाबाद में आयुष्मान भारत योजना के 70 हजार से अधिक लाभार्थी हैं। अब तक जिले में 1982 लाभार्थियों को योजना के तहत इलाज का लाभ मिल चुका है। शासन स्तर से करीब 1626 मरीजों के इलाज का भुगतान भी किया जा चुका है। इसके अलावा पिछले 15 दिन में आयुष्मान लाभार्थियों के 10 हजार से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए गए। कुल 44202 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड स्वास्थ्य विभाग बनवा चुका है। इन बिंदुओं को शामिल करते हुए प्रदेश शासन से जारी रैकिंग में गाजियाबाद को 17वां स्थान मिला है। योजना के नोडल अधिकारी डा. आरके यादव ने बताया कि लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड प्राथमिकता पर बनवाए जा रहे हैं। संयुक्त अस्पताल में जनसुविधा केंद्र शुरू करने के बाद जिला एमएमजी अस्पताल में भी इसके लिए जगह फाइनल की गई है। पुराने महिला अस्पताल के एक कक्ष में जन सुविधा केंद्र को शुरू कर मौके पर ही लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तैयार कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में पांच सरकारी और 24 निजी अस्पतालों को योजना के लिए पैनल में शामिल किया गया है। जहां मरीजों को इलाज की सुविधा मिल रही है। इलाज कराने वाले लोगों में कई लोगों ने बड़ी सर्जरी भी निजी अस्पतालों में कराई है। डा. यादव ने बताया कि विभाग का लक्ष्य दो महीने में शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाने का है।