फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

बकरीद पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, युवक पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
बकरीद पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। बकरीद पर आपत्तिजनक बधाई संदेश डालने वाले युवक के खिलाफ कविनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पोस्ट देखकर हिंदू संगठनों ने कविनगर थाने पर हंगामा किया था। बजरंग दल के महानगर गोरक्षा प्रमुख ने उक्त युवक के संबंध में तहरीर दी थी।
बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख मोहित गुर्जर के मुताबिक बकरीद पर शुभकामना देने के लिए शहजाद खान नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। एक वॉट्सएप ग्रप पर पोस्ट देख हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। एसएचओ कविनगर अनिल कुमार शाही ने बताया कि अमर भारती गाजियाबाद नाम के वॉट्सएप ग्रुप पर शहजाद खान ने ईद के आपत्तिजनक संदेश डाले थे। लिहाजा उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोस्ट डिलीट कर माफी मांगी
हंगामा होने के बाद आरोपी ने वॉट्सएप ग्रुप से अपने मैसेज डिलीट कर दिए थे। इतना ही नहीं, उसने वीडियो जारी कर माफी भी मांग ली थी। लेकिन हिंदू संगठनों का हंगामा देख पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed