फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

शहर के 16 चौराहों-कटों का डिजाइन होगा तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
शहर के 16 चौराहों-कटों का डिजाइन होगा तैयार
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीटी रोड और हापुड़ रोड के जाम का काम तमाम करने से पहले दोनों कॉरिडोर पर मुख्य चौराहों और कटों का डिजाइन तैयार होगा। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान में चिह्नित किए गए 13 किमी के दोनों कॉरिडोर का डिजाइन तैयार करने का जिम्मा सरकारी एजेंसी अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड (यूएमटीसी) को दिया जाएगा। ऐसे में पहले ठाकुरद्वारा तिराहे से लालकुआं तक के पहले कॉरिडोर में पड़ने वाले 8 और ठाकुरद्वारा तिराहे से हरसांव तक के दूसरे कॉरिडोर के 6 मुख्य चौराहों व कटों का एजेंसी विस्तृत डिजाइन तैयार करेगी।
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक, यूएमटीसी की ओर से पहले जीटी रोड पर ठाकुरद्वारा तिराहे से लालकुआं तक कट व चौराहों का डिजाइन तैयार किया जाएगा। पहले कॉरिडोर में मुख्य रूप से घंटाघर, रमतेराम रोड, रेलवे रोड, चौधरी मोड़, राकेश मार्ग कट, भाटिया मोड़, बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में दो कटों का डिजाइन तैयार होगा। फिर दूसरे हापुड़ रोड के कॉरिडोर में सबसे पहले नवयुग मार्केट चौराहा, पुराना बस अड्डा, आरडीसी कट, आईएमटी कट, हापुड़ चुंगी और शास्त्रीनगर कट पर काम किया जाएगा। एजेंसी प्रति चौराहा व कट 1.50 लाख रुपये डिजाइन का लेंगी। पहले जीटी रोड के 7.25 किमी लंबे कॉरिडोर में मुख्य चौराहों व कटों के अलावा एजेंसी सड़क चौड़ीकरण, बिजली के पोल शिफ्टिंग, फुटपाथ सहित अन्य सिविल वर्क संबंधी सुझाव भी देगी। प्राधिकरण की ओर से एजेंसी से बातचीत अंतिम चरण में है। ऐसे में एक सप्ताह में विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूएमटीसी अपना कार्य शुरू कर देगी। यूएमटीसी की रिपोर्ट के आधार पर ही फिर दोनों कॉरिडोर पर निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शहर को जाम मुक्त करने के जीडीए, सीआरआरआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और पावर कारपोरेशन के साथ अब यूएमटीसी भी जुड़ जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज-मेरठ के चौराहों का बनाया डिजाइन
यूएमटीसी गाजियाबाद से पहले प्रदेश के कई जिलों में चौराहों व कटों का डिजाइन तैयार कर चुकी है। प्रयागराज में जाम का मुख्य कारण बने 40 प्रमुख चौराहों का यूएमटीसी ने ही डिजाइन तैयार किया था। मेरठ के अव्यवस्थित यातायात को यूएमटीसी द्वारा डिजाइन किए गए चौराहों व कटों के जरिये ही सुधारा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जीटी रोड व हापुड़ रोड पर प्रस्तावित दोनों कॉरिडोर पर पड़ने वाले मुख्य चौराहों व कटों का डिजाइन तैयार करने के लिए सरकारी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी अगले सप्ताह से काम शुरू कर देगी। - विवेकानंद सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed