फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

1119 प्रधानमंत्री आवास में आवेदन का आज आखिरी मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
1119 प्रधानमंत्री आवास में आवेदन का आज आखिरी मौका
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवासीय योजना में घर खरीदने वालों के लिए ऑनलाइन आवेदन का शनिवार को आखिरी मौका है। चार प्रोजेक्ट में 1119 पीएम आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन अगस्त है। पहली बार लोग घर बैठे पीएम आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीडीए की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया एक माह से चल रही है। इस बार स्कीम में सर्वाधिक पीएम आवास को शामिल किया गया है। स्कीम में सबसे ज्यादा 432 पीएम आवास डासना में हैं। वहीं मसूरी में 288 पीएम आवास हैं। दूसरी ओर नूरनगर में दो प्राइवेट बिल्डरों के प्रोजेक्ट में भी 252 और 147 आवासों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। मसूरी और डासना के प्रोजेक्ट की तो डीपीआर स्वीकृत होने के साथ वर्कआर्डर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पीएम आवास योजना के तहत सबसे पहले जीडीए ने मधुबन बापूधाम योजना में 856 आवास की स्कीम निकाली थी। मधुबन बापूधाम में कुल 6983 आवेदन आए थे। इन आवेदनों में से कुल 4922 मान्य पाए गए थे। 2061 आवेदन निरस्त हो गए थे। इन पीएम आवास का निर्माण जारी है। मार्च 2020 तक लोगों को आशियाने की चाभी मिलने की संभावना है। पीएम आवास के अन्य चार प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य शुरू होने से आवेदन की संख्या इस बार कई गुना अधिक रहने की संभावना है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि फिलहाल पीएम आवास के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने पर फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed