फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

जलाभिषेक के एलईडी पर होंगे लाइव दर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
जलाभिषेक के एलईडी पर होंगे लाइव दर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ मंदिर से जलाभिषेक का लाइव दर्शन कराने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। कतार में खड़े रहेंगे वह जलाभिषेक का दर्शन कर सकें इसके लिए मंदिर परिसर से लेकर जस्सीपुरा मोड़ तक सात एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गेट से लेकर मंदिर तक की सड़क को भी ठीक करा दिया गया है। नगर निगम द्वारा मंदिर में गंगा जल की व्यवस्था भी की जाएगी। इस बार दूधेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर समय से पहले तैयारियां पूरी हो गई हैं। जलाभिषेक 30 जुलाई को है।
विज्ञापन

डाक कांवड़ के लिए 50 एंबुलेंस होंगी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर एमएमजी अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल में कांवड़ वार्ड बना दिया गया है। अस्पताल में 20 बेड का वार्ड सुरक्षित करने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे व्यवस्था रहेगी। 27 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। लाखों की संख्या में कांवड़िए शिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाते आते हैं, कई बार हादसों में घायल होने के अलावा भी उमस भरी गर्मी में पेट संबंधित बीमारियां, बुखार, उल्टी-दस्त की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में कांवड़ियों को तत्काल उपचार की जरूरत पड़ती है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन दूधेश्वरनाथ मंदिर व एसडी कॉलेज के कांवड़ शिविर में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। चिकित्सकों की ड्यूटी 27 जुलाई से सुबह आठ बजे से लेकर तीन पालियों में चिकित्सक 24 घंटे तैनात रहेंगे। जिसमें चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और इंटर्न आदि तैनात रहेंगे। इसके अलावा डाक कांवड़ के लिए भी शहर भर में लगभग 50 एंबुलेंस तैनात रहेंगी जो सरकारी सहित निजी अस्पतालों के एंबुलेंस भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed