फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

कांवड़ के दौरान बंद रहेंगे औद्योगिक क्षेत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
कांवड़ के दौरान बंद रहेंगे औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। आस्था के इस पर्व में 10 दिन के लिए अघोषित औद्योगिक बंदी भी रहेगी। कावंड़ मार्ग के दौरान आने वाले सभी औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन, माल का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
दिल्ली और आसपास के पड़ोसी राज्यों से कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने स्थानों को रवाना होते हैं। इस दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भोले भक्तों की सुविधा के तमाम इंतजाम किए जाते हैं। मोदीनगर से साहिबाबाद बार्डर तक पड़ने वाले आठ औद्योगिक क्षेत्र कांवड़ यात्रा के दौरान बंद होते हैं और हजारों करोड़ों का कारोबार प्रभावित होता है। मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सबसे ज्यादा करीब 600 छोटे-बड़े उद्योग हैं। यहां बड़े उद्योगों में श्रीराम पिस्टन, आइटीसी, मनोहर लाल हीरालाल ग्रुप जैसे करीब दर्जन भर बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

इन औद्योगिक क्षेत्रों में बंदी :
कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर इंडस्ट्रियल एरिया, मैनापुर दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया, मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया, मुकुंदनगर इंडस्ट्रियल एरिया, मोहननगर इंडस्ट्रियल एरिया, राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया, आनंद इंडस्ट्रियल एरिया, साहिबाबाद साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया सहित अन्य शामिल हैं। इन औद्योगिक क्षेत्रों में करीब छह हजार छोटी-बड़ी इंडस्ट्री कांवड़ यात्रा के चलते बंद रहती हैं। गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा का कहना है कि करीब दो से ढाई हजार करोड़ का कारोबार इन दस दिनों में प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक संगठन भी इस बात का ख्याल रखते हैं कि शिव भक्तों को उनकी यात्रा के दौरान परेशान न हो लेकिन प्रशासन को भी उद्योगों का ख्याल रखते हुए योजना बनानी चाहिए।
प्रदीप कुमार गुप्ता, उद्यमी
कांवड़ मार्ग के दौरान आने वाले सभी औद्योगिक क्षेत्र बंद रहते हैं। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करनी चाहिए।
जेपी कौशिक, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed