फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

गाजियाबाद। सोनभद्र जाते हुए प्रियंका गांधी को रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। विरोध में शुक्रवार को पुराना बस अड्डे पर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुराने बस अड्डा पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र के विरूद्घ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार में भूमाफिया का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की जमीनों पर धड़ल्ले से कब्जे किए जा रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में हरेंद्र कसाना, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष, पवन शर्मा, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को एआईसीसी के सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी राणा गोस्वामी गाजियाबाद पहुंचेंगे। बैठक में संगठन विस्तार पर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा होगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, सतीश त्यागी, प्रेमप्रकाश चीनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed