{"_id":"5d3218398ebc3e6d1c21505e","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1806005121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी बनेगा व्हीकल-फ्री जोन, मांगे जाएंगे आपत्ति-सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीसी बनेगा व्हीकल-फ्री जोन, मांगे जाएंगे आपत्ति-सुझाव
विज्ञापन
आरडीसी बनेगा व्हीकल फ्री-जोन, मांगे जाएंगे आपत्ति व सुझाव
गाजियाबाद। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) को व्हीकल फ्री-जोन बनाने की योजना अब परवान चढ़ेगी। बोर्ड बैठक में ले-आउट परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद जीडीए ने काम शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त की ओर से नोटिफिकेशन जारी करते हुए अगले सप्ताह को योजना पर काम शुरू हो जाएगा। सबसे पहले ले-आउट में परिवर्तन करने से पहले दुकान व शोरूम संचालकों से उनकी आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे।
फिर निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। जीडीए की योजना आरडीसी में गौड़ मॉल के सामने वाली रोड को व्हीकल फ्री-जोन बनाने और वहां लोगों के खाने-पीने के लिए 16 कियोस्क खोलने की है। वहीं लोगों के पैदल घूमने के साथ 300 लोगों के बैठने के लिए बैंच और प्लेटफार्म विकसित किए जाएंगे। योजना में आरडीसी की गौड़ मॉल रोड के मुख्य एंट्री प्वॉइंट को बैरियर लगाकर बंद करने के साथ वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने की है।
दूसरे चरण में बीएसएनएल रोड से सटे विभिन्न कटों पर बैरियर लगाए जाएंगे। बता दें कि मुख्य व्यावसायिक केंद्र आरडीसी में तमाम राष्ट्रीय और मल्टीनेशनल कंपनियों के शोरूम के अलावा गौड़ व दुबई मॉल, नामी रेस्टोरेंट चेन, सभी प्रमुख राष्ट्रीयकृत व निजी बैंक और विभिन्न कंपनियों के ऑफिस मौजूद हैं। आरडीसी में रोजाना 15 हजार लोगों की आवाजाही के चलते अधिकांश समय जाम जैसी स्थिति रहती है। वीकेंड में जाम के हालात तो और भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में व्हीकल फ्री-जोन आरडीसी में घूमने आने वाले लोगों को राहत देगा।
विज्ञापन
पेड़ों व गमलों के साथ लगेंगे आकर्षक फाउंटेन
गौड़ मॉल के सामने करीब 250 मीटर लंबी रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। यहां रोड किनारे 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था को बढ़ाकर अब 300 कर दिया गया है। पहले छोटे फाउंटेन की जगह एक या फिर दो स्थानों पर आकर्षक दो बड़े फाउंटेन लगाए जाएंगे। वहीं, लोगोें के पैदल घूमने टहलने व व्हीकल फ्री जोन की सुंदरता के लिए पेड़ों के साथ गमलों की संख्या दोगुना की जाएगी। शाम के समय रोशनी के लिए पोल और लाइटें लगाई जाएंगी।
आरडीसी में गौड़ मॉल वाली रोड को व्हीकल फ्री-जोन बनाने की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। आदेश पर मंडलायुक्त की स्वीकृति के बाद दुकानदार व शोरूम संचालकों से आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए