{"_id":"5d3216ca8ebc3e6caf0ce20d","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1806003170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहिए वीआईपी नंबर तो 22 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहिए वीआईपी नंबर तो 22 तक करें आवेदन
विज्ञापन
चाहिए वीआईपी नंबर तो 22 तक करें आवेदन
गाजियाबाद। जिले में वाहनों के वीआईपी नंबरों को खरीदने के लिए परिवहन विभाग ने आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 जुलाई तक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बार 300 वीआईपी नंबर की बोली लगेगी।
आपको अपने वाहन का वीआईपी नंबर लेना है तो 22 जुलाई तक आनलाइन आवेदन करा दें। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि वाहनों के पंजीयन के लिए यूपी 14 ईवाई सीरीज 17 जुलाई को समाप्त हो गई है। नई सीरीज यूपी 14 ईसी के वीआईपी नंबरों की बुकिंग के लिए एनआईसी के पोर्टल पर अनुरोध पत्र डाल दिया गया है। यूपी 14 ईसी सीरीज के वीआइपी नंबरों की बुकिंग के लिए पोर्टल पर 22 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन होंगे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से नंबरों के लिए आनलाइन नीलामी शुरू हो जाएगी। 25 से 27 तक लगेगी बोली चलेगी। 27 जुलाई की शाम को छह बजे अंतिम बोली लगेगी। जिसकी बोली सबसे ऊंची होगी। उसको वीआइपी नंबर दिया जाएगा। बताया कि एक से 10 तक, 900, 999, 1000, 1111, 2000, 2222, 3000, 4000, 4444, 5000, 5555 आदि वीआइपी नंबर हैं।