फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

भाजपा में ऑडियो वायरल पर मची घमासान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
भाजपा में ऑडियो वायरल पर मचा घमासान
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपा महानगर युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियों के बीच मोबाइल पर की गई बातचीत ऑडियो वायरल होने पर पार्टी में घमासान मचा है। ऑडियो में मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी अध्यक्ष से लेकर अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों अधिकारियों का नाम लेकर गाली दे रहा है तो वहीं दूसरा पदाधिकारी उसकी बात को सुन रहा है। ऑडियो को लेकर पार्टी सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन अंदरूनी तौर पर मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। ऑडियो युवा मोर्चा में महामंत्री बनाए जाने को लेकर दोनों को बीच हुए संवाद से जुड़ा है। ऑडियो मोर्चा के वर्तमान उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव से जुड़ा बताया जा रहा है।
ऑडियो उस वक्त का बताया जा रहा है जब महानगर युवा मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन होने जा रहा था। इसमें मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष एक अन्य पदाधिकारी से कहता है कि उसे कार्यकारिणी में महासचिव बनना है। इसको लेकर वह पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा और युवा मोर्चा के प्रभारी मोहित बेनीवाल और तत्कालीन महानगर प्रभारी सुरेंद्र नागर का भी नाम लेता है और उसके बाद गाली भी देता है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से बातचीत हो रही है वो युवा मोर्चा में वर्तमान के अंदर महामंत्री हैं, जिससे महानगर उपाध्यक्ष कहता है कि मैने साफ कर दिया है कि मुझे महासचिव से नीचे कोई पद मंजूर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो उस महानगर उपाध्यक्ष का है जो पहले पार्टी के टिकट पर एक वार्ड से चुनाव भी लड़ चुका है लेकिन उसमें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

- मेरे संज्ञान में अभी कोई ऐसा ऑडियो नहीं आया है। अगर कोई विवादित ऑडियो वायरल हो रहा है तो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उसके बाद आलाकमान की सहमति से निर्णय लिया जाएगा। गौरव चोपड़ा, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह मेरी छवि खराब करने की साजिश है। ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। मैं पार्टी और संगठन का सच्चा कार्यकर्ता हूं। अब भी पार्टी की तरफ से दिए गए सदस्यता अभियान में व्यस्त हूं। - जितेंद्र यादव, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed