फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

शहर की 24 फीसदी आबादी तक सरकार नहीं पहुंचा पाई पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
बजट पर स्टोरी :
विज्ञापन

शहर की 24 फीसदी आबादी तक सरकार नहीं पहुंचा पायी पानी
- लाइनपार, कविनगर और मोहन नगर जोन की कई कालोनियों में पानी का संकट
- पानी की मांग और आपूर्ति में 72 एमएलडी का अंतर
गाजियाबाद।
केंद्र सरकार ने घर-घर नल, घर-घर जल योजना बनाई है, तो अब शहर के उन 24 फीसदी घरों तक भी पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है जिनमें अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। शहरी क्षेत्र की कई कालोनियों और ग्रामीण परिवेश के वार्डों में नगर निगम पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंचा पाया है। यही नहीं शहर में जल संकट इतना गहरा रहा है कि अभी भी पानी की मांग और आपूर्ति में 72 एमएलडी का अंतर है।

नगर निगम में फिलहाल 328 एमएलडी (मिलियन लीटर/डे) पानी की मांग है, नगर निगम अपने 200 बड़े और 500 छोटे नलकूपों से सिर्फ 256 एमएलडी पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। निगम के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं है। नगर निगम के जलकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी भी महरौली, बयाना, नायफल, अकबरपुर-बहरामपुर, राहुल विहार, सिद्धार्थ विहार, बागू-क्रिश्चयन नगर, सदरपुर, दुहाई, मोरटा, आंशिक घूकना और नंदग्राम के आंशिक क्षेत्र में नगर निगम की ओर से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता जल आनंद त्रिपाठी का कहना है कि मेरठ रोड और लाइन पार क्षेत्र की कई कालोनियों के लिए सीएचए फेज-1 और सीएचए फेज-2 पेयजल योजना निर्माणधीन है। जल्द ही इन योजनाओं से कालोनियों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed