फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पहले नौकरी फिर रुपये वापस करने का झांसा देकर युवक के खाते से 66 हजार निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पहले नौकरी फिर रुपये वापस करने का झांसा
विज्ञापन

देकर युवक के खाते से 66 हजार निकाले
गाजियाबाद। नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक को जालसाजों ने ठगी का शिकार बना लिया। जालसाज ने युवक को फोन करके नौकरी देने का झांसा दिया। इसके बाद एक लिंक भेजकर उसमें अपनी जानकारी भरने और 25 रुपये फीस का भुगतान करने के लिए कहा। युवक ने अपनी जानकारी भरकर 25 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया तो उसके खाते से 16098 रुपये कट गए। इतना ही नहीं युवक ने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर शिकायत की तो उधर भी जालसाजों ने ओटीपी व अन्य जानकारी लेकर 50 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर 23 निवासी युवक एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। वह दूसरी नौकरी की तलाश कर रहा था। युवक ने बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने लखनऊ में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी देने की बात कही और www.employmentnaukri.com लिंक भेजकर प्राथमिक जानकारी भरने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि लिंक खोलकर अपनी जानकारी भरने के बाद भुगतान करने के लिए क्लिक किया। इसमें पहली बार में पेमेंट फेल हो गई तो फिर से प्रयास किया। जिसमें 16,098 रुपये आईसीआईसी अमेजन पे के क्रेडिट कार्ड से कट गए। इसकी शिकायत कस्टमर केयर पर की तो उस पर कॉलर ने शिकायत दर्ज करने के लिए क्रेडिट कार्ड की डिटेल व अन्य जानकारी ले ली। जिसमें से 25-25 हजार रुपये का दो बार भुगतान हो गया। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जालसाजों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान में बरतें सावधानी
साइबर एक्सपर्ट विशाल गुप्ता ने बताया कि इस तरह के फ्राड में ठग पहले भुगतान करने के लिए भुगतान फेल कराकर यूपीआई, क्रेडिट कार्ड आदि की डिटेल सेव कर लेते हैं। इसके बाद फिर से भुगतान करने की बात कहकर अपनी मनचाही रकम का भुगतान कर लेते हैं। ऐसे में भुगतान करते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed