फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बार चुनाव ः ओमवीर सिंह रावल विप्लव शर्मा बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बार चुनाव : ओमवीर सिंह रावल वरिष्ठ विप्लव शर्मा बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन

गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव में रात एक बजे के बाद तक भी मतों की गिनती चलती रही। कई पदों के नतीजे घोषित कर दिए गए, जबकि अध्यक्ष व सचिव पद के वोटों की गिनती पर सबकी नजर लगी रही। घोषित नतीजों में ओमवीर सिंह रावल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन लिए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विप्लव शर्मा ने जीत दर्ज की। सहसचिव प्रशासन पद पर आभा सिंह, सह सचिव पुस्तकालय पद पर रूबी कश्यप को विजय मिली। चुनाव अधिकारी मुनीष त्यागी ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। उन्हाेंने विजेता पदाधिकारियों को बधाई दी।
चुनाव के सहसंयोजक मनमोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम 5:15 बजे तक चला। 2249 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदाताओं की संख्या 2517 है। सात बजे शाम को मतगणना शुरू हुई जो रात साढ़े बारह बजे तक चली।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बावजूद अपने प्रत्याशियों को जिताने का जोश पूरे दिन बना रहा। सुबह दस बजे तक मतदाताओं की कतार कचहरी चौराहे तक पहुंच गई थी। प्रत्याशियों के समर्थक पंफलेट्स लेकर मतदान करने के लिए आने वालों को बार सभागार गेट से लेकर कचहरी चौराहे तक मतदान की अपील करते रहे। यह सिलसिला शाम चार बजे तक चला। इस बार मैदान में नौ पदों के लिए इस बार मैदान में 50 प्रत्याशी मैदान में थे, अध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed