फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चुनावी होर्डिंग्स से पाट दिया शहर, पोस्टर और झंडे बिगाड़ रहे सुंदरता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चुनावी होर्डिंग्स से पाट दिया शहर, पोस्टर और झंडे बिगाड़ रहे सुंदरता
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव नजदीक आए तो शहर अवैध होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने पार्टी का चुनावी माहौल बनाने के लिए कॉलोनियों से लेकर मुख्य मार्गों पर जहां जगह देखी, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और झंडे टांग दिए। बेतरतीब लगे इन होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर ने शहर को खूबसूरती को भी बिगाड़ दिया है। सरकारी दफ्तरों के आसपास, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लगे इन अवैध होर्डिंग्स को उतारने में अधिकारी भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसी का असर है कि शहर में अवैध होर्डिंग्स की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं।
कोई त्योहारों की बधाई दे रहा तो कोई पद मिलने की
हाल में नया साल शुरू हुआ है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। ऐसे में टिकट की दावेदारी कर रहे नेता जनता को कभी त्योहारों की बधाई देने के लिए तो कभी नए साल और गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए होर्डिंग लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते साल दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन समेत कईं त्योहार गुजरे हैं। उन पर लगाए गए होर्डिंग्स भी अभी निगम की ओर से नहीं हटाए गए हैं। इसकी वजह से अब जहां देखो, वहीं होर्डिंग्स नजर आते हैं। शहर चुनावी रंग में तो नजर आने लगा है, लेकिन इससे शहर भद्दा भी नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा सूचक भी ढक दिए
शहर में बाहर से आने वाले वाहन चालकों को सही रास्ता बताने के लिए जीडीए, पीडब्ल्यूडी की ओर से दिशा सूचक लगाए गए हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इन पर भी होर्डिंग्स लगाकर इन्हें ढक दिया है। इनमें सबसे ज्यादा विज्ञापन सत्तारूढ़ दल के लगे हैं। इनकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा सरकार के खिलाफ सपा नेता ने कलक्ट्रेट में लगा दिया होर्डिंग
भाजपा व सरकार के खिलाफ सपा ने पोस्टर वॉर शुरू कर दी है। भाजपा के ‘फर्क साफ है’ विज्ञापन के जवाब में सपा ने ‘काम बोलता है’ के पोस्टर, होर्डिंग्स शहर में लगवा दिए हैं। सपा नेता जीतू शर्मा ने कलक्ट्रेट पर भाजपा के होर्डिंग्स के बीच में सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाता हुआ होर्डिंग लगवा दिया। इस होर्डिंग पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा सा फोटो भी लगा है। सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे अधिकारियों ने सपा का होर्डिंग देखा तो तत्काल नगर निगम की टीम को बुलाकर हटवाया गया। अधिकारियाें का कहना है कि रात में होर्डिंग को लगाया गया है। वहीं, सपा नेता जीतू शर्मा का कहना है कि होर्डिंग उन्होंने लगवाया है। कलक्ट्रेट पर आने वाले लोगों को यह पता चल सके कि सपा सरकार ने क्या कार्य किए और भाजपा सरकार उन कार्यों का श्रेय ले रही है।

अधिकारी बोले
अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कुछ दिन पूर्व अभियान चलाकर हटवाए गए थे। समय-समय पर प्रवर्तन दल इन्हें हटाने की कार्रवाई करता है। जल्द ही दोबारा अभियान चलाकर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स को हटवाया जाएगा। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed