फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बढ़ा संक्रमण बनाए गए 132 कंटेनमेंट जोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बढ़ा संक्रमण बनाए गए 132 कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति पर प्रशासन ने 132 कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। सोमवार को 95 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। कंटेनमेंट जोन में भीड़ एकत्र होने पर रोक रहेगी। बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना लगेगा।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही अब प्रतिदिन कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे है। तीन दिन में प्रशासन को 132 क्षेत्रों की सूची भेजी गई है। दूसरी लहर में एक हजार कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। संक्रमण बढ़ने के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिग भी बढ़ा दी गई है। एक संक्रमित के संपर्क में आने पर 100 लोगों की जांच की जा रही है। होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए 78 रैपिड रेस्पांस टीम कार्यरत हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिन क्षेत्रों की संस्तुति करता है, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया जाता है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बनाया गया कंटेनमेंट जोन
इंदिरापुरम, क्रासिंग रिपब्लिक, नेहरूनगर, विजयनगर, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, संजयनगर, गांधीनगर, कविनगर, लोहियानगर, पटेलनगर, शालीमार गार्डन, राजनगर, शास्त्रीनगर, साहिबाबाद, राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र मुख्य है। लोनी और मोदीनगर में भी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जनवरी 2021 को 95
15 अप्रैल 2021 को 441
15 मई 2021 को 1731 कंटेनमेंट जोन थे।
अंतिम बार 14 जून 2021 को 764 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। इस दौरान जिले में 8867 सक्रिय मामले थे। इस बार यह संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed