फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

केंद्रीय मंत्री समेत १३५ कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
केंद्रीय मंत्री समेत 135 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण पांच पसार दिया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और सीआईएसएफ के एक जवान समेत 135 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में बुखार के एक मरीज को रात में इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। सोमवार की सुबह जांच करने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मरीज को संतोष अस्पताल रेफर करने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अन्य छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि वार्ड को खाली कराकर सैनिटाइज कराया गया। तीन घंटे तक वार्ड खाली रखने के बाद फिर दो बजे से मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल में संचालित कोरोना जांच बूथ को रैन बसेरे में शिफ्ट कर दिया गया। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इस समय जिले में 392 मरीजों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं। सबसे अधिक मरीज इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, साहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, वैशाली, वसुंधरा से मिल रहे है। अब तक जिले में 56137 कोविड मरीज मिल चुके है। 55411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

......
सीआईएसएफ के जवान को तीन दिन से था बुखार
कमला नेहरूनगर निवासी 36 वर्षीय सीआईएसएफ जवान को तीन दिन से बुखार था। रविवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे रात 10:20 बजे संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह को रैपिड एंटीजन जांच में मरीज की रिपोर्ट संक्रमित आ गई। तबीयत में सुधार होने पर जवान को संतोष अस्पताल से होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 जवानों ने कराई जांच, सभी की रिपोर्ट निगेटिव
इस समय हरसांव पुलिस लाइन में 50 जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर सोमवार को प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस के जवान जिला एमएमजी अस्पताल में कोरोना जांच कराने पहुंचे। रैपिड टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है।

इस सत्र में अब तक 54 बच्चे हो चुके हैं संक्रमित
दिसंबर से अब तक 54 बच्चे 17 साल तक संक्रमित हो चुके हैं। 11 बच्चों की उम्र 11 साल से कम है। 83 संक्रमितों की संख्या 21 से 30 साल है। 85 संक्रमितों की उम्र 31 से 40 साल के बीच है। संक्रमण की चपेट में 10 मरीज ऐसे थे, जिनकी उम्र 71 वर्ष से अधिक है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed