{"_id":"61d3487904efdc30ce01006f","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2321747104","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से घटकर तीन रह गईं इलेक्ट्रिक बस, आज से सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से घटकर तीन रह गईं इलेक्ट्रिक बस, आज से सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 से घटकर तीन रह गईं इलेक्ट्रिक बस, आज से सेवा
गाजियाबाद। सिटी बस सेवा के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें गाजियाबाद की सड़कों पर उतारे जाने की योजना बनी, लेकिन संख्या घटते-घटते 20 फिर 15 और अब सिर्फ 3 रह गई। बसों की फ्लीट न मिलने के कारण इसका संचालन 15 दिन के लिए टाल दिया गया था, लेकिन आचार संहिता लागू होने से पहले आनन-फानन अब तीन बसों को सड़कों पर उतारकर इस सेवा को शुरू करने की प्लानिंग की गई है। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल मंगलवार शाम पांच बजे कलक्ट्रेट से तीन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा शुरू करेंगे। मंगलवार सुबह यह बसें गाजियाबाद पहुंच जाएंगी।
एक बार फिर टाल दी गई इस बस सेवा को शुरू कराने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह गाजियाबाद पहुंचे और डीएम, नगरायुक्त, आरएम रोडवेज समेत एसपीवी में शामिल अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बस सेवा को मंगलवार से शुरू करने का निर्णय लिया। 27 दिसंबर को शासन ने पहले चरण में 15 बसों को सड़कों पर उतारने का निर्णय लिया था, लेकिन बसों की कमी के चलते अब फिलहाल तीन बसों को रवाना करके ई-बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। हालांकि लोगों को बसों में सफर करने के लिए दो-चार दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। इन बसों के लिए अभी कंडक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है। फिलहाल 3 बसों से शुरू होने वाली इस बस सेवा के काफिले में जैसे-जैसे बसें उपलब्ध होती जाएंगी, वैसे-वैसे उन्हें रूटों पर उतार दिया जाएगा। अप्रैल तक शहर में 50 बसों को चलाने का लक्ष्य है। इनके लिए रूट भी निर्धारित कर लिए गए हैं। इस बसों को चार्ज करने के लिए अकबरपुर-बहरामपुर में डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार कर लिए गए हैं।
-----
बसों की खासियत
28 सीटर ई-बसें लो-फ्लोर होंगी। वातानुकूलित बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेनिक बटन भी होगा। इन पेनिक बटन को पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 40 रुपये होगा।
विज्ञापन
-------
पहले चरण में इन चार रूटों पर चलेंगी बसें
रूट का नाम किलोमीटर यात्रा का समय
1. आनंद विहार से मुरादनगर तक वाया मोहननगर -- 25 -- 75 मिनट
2. आनंद विहार से एएलटी वाया मोहननगर -- 15 -- 45 मिनट
3. दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम वाया मोहननगर -- 17 -- 55 मिनट
4. टीला मोड़ से नया बस अड्डा वाया भोपुरा -- 13 -- 40 मिनट
------
बयान
तीन बसों के साथ ई-बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार से शुरू किया जाएगा। कलक्ट्रेट से शाम पांच बजे इन बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली गई हैं। - एके सिंह, आरएम रोडवेज व सीईओ एसपीवी