फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मेरठ में प्रधानमंत्री की रैली कल, गाजियाबाद में रहेगा रूट डायवर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मेरठ में प्रधानमंत्री की रैली कल
विज्ञापन

गाजियाबाद में रहेगा रूट डायवर्ट
गाजियाबाद। दो जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में रैली है। इसके चलते शनिवार रात आठ बजे से मुरादनगर गंगनहर की ओर जाने वाले व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। डायवर्जन दो जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा।

मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन गंगनहर की ओर ना जाकर दिल्ली मेरठ हाइवे एनएच 58 से ही आगे जाएंगे। पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों के आवागमन के लिए प्लान बनाया गया है। मौके की स्थिति के अनुसार जरूरत पड़ने पर प्लान में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस रूट पर बंद रहेंगे व्यावसायिक वाहन
- गंगनगर मुरादनगर पर सभी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- गंगनगर पुल, अबूपुर गेट, सौंदा रोड, पतला निवाड़ी रोड की ओर से गंगनहर पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे व्यावसायिक वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed