फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

लक्ष्य तंवर का साथी लोन घोटाले में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
लक्ष्य तंवर का साथी
विज्ञापन

लोन घोटाले में गिरफ्तार
गाजियाबाद। 400 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में मुख्य आरोपी के लक्ष्य तंवर के एक और साथी तुषार गोयल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। वह फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर प्रॉपट्री से अधिक कीमत का लोन दिलाने का काम करता था। तुषार के खिलाफ अभी एक मामला सामने आया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
तुषार गोयल ने 2020 में तुराबनगर की रहने वाली महिला महेंद्री देवी के मकान फर्जी बैनामा तैयार कराया और मकान किसी और को बेच दिया था। इसमें उसने किसी और महिला को लाकर महेंद्री देवी के रूप में पेश किया था। मकान पर ढाई करोड़ का लोन कराया गया था। असल में प्रॉपट्री की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। महेंद्री देवी के बेटे संजय अग्रवाल ने बताया कि उनकी मां चलने में असमर्थ हैं। सितंबर 2020 में कुछ बैंककर्मी उनके घर की फोटो खींचकर ले गए थे। उन्होंने बताया कि जानकारी की तो पता चला आरोपियों ने फरवरी 2019 में उनका मकान किसी अन्य महिला के नाम करा दिया है। प्रॉपट्री में उनके मकान को चार मंजिल दिखाया गया था। संजय अग्रवाल ने इसकी जानकारी होने पर अगस्त में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कोतवाली थाना प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोन घोटाले मामले में वांछित था। जो लक्ष्य तंवर का साथी है। इस घोटाले में तुषार समेत 13 लोगों के नाम थे। जिसमें से पुलिस लक्ष्य, रामनाथ मिश्रा, लोन मैनेजर प्रियदर्शनी समेत 6 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपितों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed