फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

अब दूध-घी बेचकर कमाई करेंगी महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
अब दूध-घी बेचकर कमाई करेंगी महिलाएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब दूध और घी बेचकर कमाई करेंगी। इसके लिए पीसीडीएफ यानी प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन से करार हुआ है। जिसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पराग के सभी दुग्ध उत्पादों को बेचने का काम करेंगी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसके तहत ही योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक से एक समूह का चयन किया जाएगा। फिर चयनित समूह को पराग कंपनी की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इच्छुक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की लिस्ट बनाई जाए। ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट काम करने वाली स्वयं सहायता समूह का चयन कर उसकी लिस्ट भेजी जाए। इसके तहत दूध, घी, छाछ सहित जो भी पराग के उत्पाद हैं वह महिलाएं बेची। हर उत्पाद पर एक राशि तय की गई है जो विक्रेता का प्रॉफिट होगा।
विज्ञापन

जिले में हैं 1500 समूह
जिले में इस समय 1500 के लगभग स्वयं सहायता समूह हैं। इनमें से अधिकतर महिलाएं कपड़े सिलाई का काम, मसालों का काम, नकली आभूषण बनाने के कार्य से लेकर विभिन्न त्योहारों के दौरान कान्हा की पोशाक, राखी आदि बनाती हैं। कुछ महिलाएं मशरूम की खेती करती हैं और मिट्टी के बर्तन बनाने और बिक्री कराने का कार्य करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
महिला स्वयं सहायता समूहों को और अधिक आर्थिक संपन्न बनाने के लिए यह योजना लागू की गई है। इसके तहत पराग कंपनी से करार किया गया है। पराग के जो भी उत्पाद होंगे वह स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बेचेंगी। - अस्मिता लाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed