फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

किसानों के विरोध से एक्सप्रेसवे पर शुरू नहीं हुई टोल वसूली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
किसानों के विरोध से एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

पर शुरू नहीं हुई टोल वसूली
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क की वसूली शुरू नहीं हो पाई। शनिवार सुबह 8 बजे से टोल लगना शुरू होना था, लेकिन एनएचएआई की ओर से टोल वसूलने वाली कंपनी को लिखित पत्र न मिलने की वजह से इसकी शुरूआत नहीं हो पाई। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे पर वाहन से आवागमन करने वाले लोग अभी कुछ दिन और फ्री आवागमन कर सकेंगे। अब अगले सप्ताह से टोल वसूली शुरू होने की उम्मीद है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के लिए एनएचएआई ने एक सप्ताह पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया था। टोल की दरें भी सार्वजनिक कर दी गई थीं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 23 दिसंबर को इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। 25 दिसंबर शनिवार से इस एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू की जानी थी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई थीं। दिल्ली, गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले वाहन चालक इस एक्सप्रेसवे से होकर मेरठ पहुंचे, लेकिन उनसे टोल की वसूली नहीं हुई। टोल कंपनी से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि टोल वसूली शुरू करने से पहले उन्हें एनएचएआई की ओर से लिखित आदेश लेने जरूरी होते हैं, अभी तक उन्हें यह नहीं मिले। इसकी वजह से टोल वसूली शुरू नहीं की गई। अब एनएचएआई के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का विरोध हो सकती है वजह
मोदीनगर। एनएचएआई के अधिकारी टोल वसूली शुरू न करने के अन्य कारण बता रहे हैं, लेकिन भोजपुर में टोल प्लाजा के पास किसानों की ओर से शुरू किए गए धरने को भी इसकी वजह माना जा रहा है। भोजपुर के किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में ली गई जमीन का एक समान मुआवजा पाने के लिए शनिवार से धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने एक समान मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। धरने पर बैठे किसान नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश राठी ने बताया कि वह मांगे पूरी होने तक टोल नहीं वसूलने देंगे। टोल वसूली होने पर बेमियादी धरना दिया जाएगा। धरने में नदीम, महबूब, अनिल चौधरी, शत्रुजीत, मनवीर त्यागी, देवव्रत धामा, हाजी आफताब आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed