फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

राजनगर और विजयनगर में भी पहुंचा कोरोना, नौ संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
राजनगर और विजयनगर में भी पहुंचा कोरोना, नौ मिले संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं। नेहरूनगर और क्रॉसिंग रिपब्लिक से अधिक मामले सामने आने के बाद कविनगर, राजनगर और विजयनगर से भी केस मिलना शुरू हो गए हैं। बीते 24 घंटों में जिले में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें यूके से लौटा एक छात्र भी शामिल है। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं और आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया है।
न्यू विजयनगर में रहने वाले सेवानिवृत्त डीएसपी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटे को कोरोना की पुष्टि की गई है। इसके अलावा राजनगर और नेहरूनगर में रहने वाले दो कारोबारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजनगर सेक्टर-9 में रहने वाले एक युवक, राजनगर एक्सटेंशन में एक महिला राजेंद्र नगर में निवासी होटल संचालक और वैशाली में रहने वाली एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कविनगर निवासी छात्र में भी कोरोना की पुष्टि की गई है। छात्र यूके से हाल ही में लौटा था। इनमें से चार लोगों को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं। यूके से लौटने वाले छात्र में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं थे जबकि सभी संक्रमितों ने लक्षण सामने आने के बाद निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई थी। जिले में 28 संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि चार संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। कुल 32 सक्रिय संक्रमितों का इलाज चल रहा है। संक्रमित मिलने वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच करा रहा है। विभाग ने जिले में जांच बूथ की संख्या बढ़ाकर 42 कर दी है।
विज्ञापन

विदेशों से आने वालों की जांच प्राथमिकता पर
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि विदेशों से लौटकर आने वाले लोगों की जांच प्राथमिकता पर कराई जा रही है। 22 दिसंबर तक जिले में 5602 लोग विदेश से लौटकर आए हैं। इनमें से 1236 मरीज हाई रिस्क देशों से लौटे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सभी की जांच करा चुका है। जिले में लौटने के सातवें दिन 895 लोगों की जांच करवाई गई है, जिसमें से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की जांच के समय देना होगा सही नंबर और पता
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि निजी लैब संचालकों को कोरोना की जांच कराने वाले लोगों का सही मोबाइल नंबर, नाम और पता दर्ज कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसमें मोबाइल नंबर लेने के साथ ही निजी लैब कर्मी को उस पर कॉल करने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।

कोरोना से मौत के 150 मामले पोर्टल पर अपडेट नहीं :
कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों को प्रदेश सरकार से दी जाने वाली 50 हजार रुपये की सहायता राशि में 150 आवेदन पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सके हैं। जिले में अब तक 266 मृतक आश्रितों को सहायता दी जा चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि प्रशासन से मिलने वाली सभी फाइलों की जांच कराने के बाद इन्हें पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed