फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

24 घंटे में वापसी करेंगे तो 75 फीसदी लगेगा टोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
24 घंटे में वापसी करेंगे तो 75 फीसदी लगेगा टोल
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह आठ बजे से टोल लागू हो जाएगा। सराय काले खां से मेरठ तक सफर करने के लिए कार और अन्य छोटे वाहन चालकों को 140 रुपये चुकाने होंगे। 24 घंटे में वापसी करने पर टोल की रकम दोगुना नहीं होगी, वापसी में आधा टोल शुल्क चुकाना होगा। सुबह से शाम तक लौटने पर कुल रकम का 75 फीसदी टोल शुल्क देना पड़ेगा। एनएचएआई की ओर से पाथवे नाम की कंपनी को टोल वसूली का कांट्रैक्ट दिया गया है।
एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने करीब दो माह पहले ही सराय काले खां से लेकर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा तक की प्रस्तावित दरें जारी कीं थीं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से सहमति मिलने के बाद पिछले सप्ताह नोटिफिकेशन जारी किया गया था। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि 25 दिसंबर यानी शनिवार सुबह 8 बजे से टोल लागू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सराय काले खां से डासना तक मुफ्त सफर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से डासना तक का सफर मुफ्त होगा। अगर दिल्ली से चलने वाले वाहन डासना से आगे इस एक्सप्रेसवे पर सफर करेंगे तो फिर उन्हें दिल्ली से निकासी तक की पूरी दूरी का टोल शुल्क देना पड़ेगा। वहीं एनएच-9 की लेन पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए कोई टोल नहीं होगा। एनएच-9 पर भी वाहन चालक दिल्ली से डासना तक ही सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल की तय दरें
सराय काले खां से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी टोल प्लाजा मेरठ
कार व अन्य छोटे वाहन 95 115 140
हल्के वाणिज्यिक वाहन 150 190 225
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 315 395 470
इंदिरापुरम से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 50 70 95
हल्के वाणिज्यिक वाहन 75 115 150
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 160 245 320
डूंडाहेड़ा से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 30 55 75
हल्के वाणिज्यिक वाहन 45 85 120
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 100 180 255
डासना से रसूलपुर सिकरोड भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 15 40 60
हल्के वाणिज्यिक वाहन 25 65 100
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 55 135 210
टोल की तय दरें
काशी प्लाजा से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व छोटे वाहन 140 95 75 60 45 20
हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 470 320 255 210 155 75
(टोल दरें रुपये में हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed