{"_id":"61c616c8c5488861ae7ae4fd","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2315955187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा अथॉरिटी के ठेकेदार पर पिस्टल तान 1.30 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा अथॉरिटी के ठेकेदार पर पिस्टल तान 1.30 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा अथॉरिटी के ठेकेदार पर पिस्टल तान 1.30 लाख रुपये लूटे
गाजियाबाद। कविनगर में एनएच-9 स्थित वेव सिटी के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल तानकर मुरादनगर के खुर्रमपुर गांव निवासी नोएडा अथॉरिटी के ठेकेदार संजीव त्यागी से बैग लूट लिया। बैग में 1.30 लाख रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। लूटपाट के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
संजीव त्यागी नोएडा अथॉरिटी में बिजली संबंधी कार्यों की ठेकेदारी करते हैं। वह गांव से रोजाना नोएडा आते-जाते हैं। बुधवार रात को वह कार से नोएडा से गांव के लिए चले थे। लालकुआं चौकी क्षेत्र में जैसे ही वह वेव सिटी के पास पहुंचे तो टायर में पंचर हो गया। इसके बाद कार साइड में लगाकर वह पहिया बदलने लगे। संजीव त्यागी का कहना है कि इसी दौरान एक युवक पैदल आया और उनकी कार के पास से कई बार गुजरा। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसके दो साथी बाइक से आ गए और उन पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने कार में रखा बैग लूट लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही उन बदमाशों का पता लगाया जा रहा है जो पल्सर बाइक से वारदात करते हैं या पूर्व में लूटपाट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।