फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हाईवे पर मिलेगा ग्रीन ईंधन, देश में बनेंगे 350 सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हाईवे पर मिलेगा ग्रीर्न इंधन, देश में बनेंगे 350 सेंटर
विज्ञापन

गाजियाबाद। देश के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल-डीजल के साथ ग्रीन एनर्जी से चलने वाले वाहनों के 350 बार्यो इंधन सेंटर खोले जाएंगे। एनएचएआई की ओर से 325 करोड़ की लागत से सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सेंटरों पर एक ही स्थान पर पेट्रोल-डीजल, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, बायो सीएनजी, ग्रीन हाइड्रोजन के साथ एथनॉल मिश्रित ईंधन को भरवाने की सुविधाएं होंगी।
पूरे प्रदेश में इलेक्ट्रिक बस चलाने का दिया सुझाव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बार्यो इंधन प्रदूषण को कम करने के साथ किफायती भी है। पेट्रोल जहां 120 रुपये पड़ता है, जबकि एथनॉल के दाम 62 रुपये हैं। नागपुर में एथनॉल से संचालित बसों में 79 रुपये प्रति किमी खर्च आता है। वहीं, इलेक्ट्रिक से एयर कंडीशन बसें चलाने का खर्चा केवल 50 रुपये प्रति किमी आता है। ऐसे में उन्होंने सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को पूरे प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की सलाह दी है।
विज्ञापन

फ्लेक्स इंजन वाले वाहन होंगे पेट्रोल का विकल्प
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार कंपनियों को प्रेरित कर रही है कि वह वाहनों के लिए फ्लैक्स इंजन तैयार करे। यह इंजन पूरी तरह पेट्रोल पर चलने की बजाय आधे पेट्रोल और आधे एथनॉल के मिश्रण पर चलेंगे। जिससे प्रदूषण भी कम होगा और ईंधन के दाम भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि देश की दो बड़ी दुपहिया कंपनियों से फ्लेक्स इंजन तैयार करने को कहा गया है। पहले दो पहिया फिर ऑटो और फिर कारों में फ्लेक्स इंजन लगाने की शुरूआत होगी। अगले साल अप्रैल में टोयोटा कंपनी द्वारा तैयार हाईड्रोजन से चलने वाली कार भी पेश की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय नगर में केंद्रीय मंत्री का हुआ स्वागत
दिल्ली से अक्षरधाम होते हुए गाजियाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री का भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विजय नगर बाईपास पर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने फूलमाला पहनाने के साथ पुष्पवर्षा की। इस मौके पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, पंकज भारद्वाज, पूनम कौशिक, अश्विनी शर्मा सहित आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पांच सालों में दो गुना सड़कों का हुआ निर्माण : केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से पहले पांच सालों में केवल छह हजार किमी की सड़क का निर्माण हुआ था। डबल इंजन की भाजपा सरकार आने से पांच सालों में 12 हजार किमी की सड़कें बनी हैं। नए बने हाईवे व एक्सप्रेसवे से प्रदेश विकास के नए आयाम लिख रहा है।

यातायात को नियंत्रित करने में मददगार होगा सिस्टम : वीके सिंह
केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह ने कहा कि इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम ईस्टर्न पेरिफेरल के साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के यातायात को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन निगरानी में होंगे। नियमों का कड़ाई से पालन होने के साथ हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed