फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

टीका लगवा चुके 52 दिन में घर में स्वस्थ हुए 24 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
टीका बना कवच : 52 दिन में 24 संक्रमित घर में हुए स्वस्थ
विज्ञापन

गाजियाबाद। टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोगों पर कोराना खास असर नहीं कर रहा है। पिछले 52 दिन में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए ऐसे ही 24 मरीज घर पर ही ठीक हो चुके हैं। इनमें से 19 मरीजों में किसी तरह का कोई लक्षण नहीं था, जबकि पांच मरीजों को सामान्य बुखार और खांसी की परेशानी थी। इनमें से तीन मरीज ऐसे भी थे, जिनके घर में रुकने की व्यवस्था नहीं थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
टीका लगवाने वाले 123 हुए हैं संक्रमित
टीके की दोनों डोज लगवाने वाले संक्रमण की चपेट में आए अधिकांश लोगों में कोई लक्षण नहीं मिला और घर पर ही स्वस्थ हो गए। अब तक जिले में टीकाकरण कराने वाले 123 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से सिर्फ 30 मरीजों में मामूली लक्षण (हल्का बुखार, खांसी) आए थे, जबकि 93 संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं मिला। पहला डोज लगवाने वाले संक्रमित 275 मरीजों में सिर्फ 52 को भर्ती कराने की जरूरत हुई थी, उनमें भी आठ मरीज ऐसे थे जो किसी अन्य बीमारी या ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती हुए थे और जांच में संक्रमण की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कोविड टीकाकरण के बाद संक्रमित होने की 90 प्रतिशत संभावना कम हो जाती है। यदि संक्रमण होता भी है तो मरीज की स्थिति गंभीर नहीं होती है। जिन लोगों को पहला डोज लग चुका है वे समय से दूसरा डोज लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगा स्पष्ट
जनवरी से लेकर अब तक जिन लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली है, उनके शरीर में पर्याप्त प्रतिरोधक क्षमता बनी है। इस मामले की पुष्टि करने के लिए सीरोलॉजिकल सर्वे कराया गया है। बुधवार को 640 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। केजीएमयू में जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि बूस्टर डोज लगाई जानी है या दोनों डोज पर्याप्त हैं।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
टीकाकरण कराने वाले अब तक कुल संक्रमित - 123
कोरोना के लक्षण मिले - 30
कोई लक्षण नहीं मिला - 93
बिना टीका लगवाने वाले 18 साल से कम संक्रमित - 07
नवंबर में संक्रमित - 06
दिसंबर में संक्रमित - 42
सक्रिय मरीज - 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed