{"_id":"61c2251b4507b75d813ee5c0","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2314554161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई, पानी आपूर्ति पर रहेगी निगरानी, निगम बनाएगा आधुनिक कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई, पानी आपूर्ति पर रहेगी निगरानी, निगम बनाएगा आधुनिक कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई, पानी आपूर्ति पर रहेगी निगरानी, कंपनी बाग में बनेगा आधुनिक कंट्रोल रूम
गाजियाबाद। सफाई, पानी आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट समेत निगम की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं की निगरानी और शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर निगम आधुनिक कंट्रोल रूम बनाएगा। कंपनी बाग स्थित पुस्तकालय की तीसरी मंजिल पर बनाए जाने वाले इस इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम के जरिये कूड़ा उठाने में लगी गाड़ियों पर भी जीपीएस से निगरानी की जाएगी।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कंट्रोल रूम बनाने के लिए मंगलवार को लाइब्रेरी की इस बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम के तैयार कराने से लेकर उसे संभालने की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह को सौंपी है। नगर आयुक्त ने बताया कि लाइब्रेरी की बिल्डिंग का एक तल इस कंट्रोल रूम के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जीपीएस की निगरानी के लिए डिस्प्ले लगाई जाएंगी। टोल फ्री नंबर और हेल्पलाइन नंबरों के जरिए यहां लोगों की शिकायतें सुनीं जाएंगी। कंप्यूटर के जरिए इन शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए प्रोफेशनल तैनात किए जाएंगे। इन शिकायतों के निस्तारण का क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। इस अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल रूम को बनाने पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
बयान
आधुनिक कमांड एंड कट्रोल रूम बनाने के लिए सर्वे करा लिया गया है। 10 जनवरी तक इस कंट्रोल रूम को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बन जाने से निगम के कार्यों पर निगरानी करना और शहर के लोगों के लिए समस्याओं की शिकायतें कर समाधान कराने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त