{"_id":"61c223af244098224207ec18","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2314545170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिसकर्मी भी गैंग में शामिल बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिसकर्मी भी गैंग में शामिल बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिसकर्मी भी गैंग में शामिल बताया
गाजियाबाद। नंदग्राम में हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दीनदयालपुरी निवासी राजकुमार ने मंगलवार को आरडीसी में प्रेसवार्ता कर महिला के खिलाफ सुबूत सार्वजनिक किए। राजकुमार का आरोप है कि महिला उनके भाई संदीप के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर देकर 20 लाख की मांग कर रही है। ब्लैकमेलिंग नंदग्राम थाने का सिपाही भी शामिल है। राजकुमार का कहना है कि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो उन्हें मीडिया के सामने आना पड़ा।
राजकुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि वह नंदग्राम में टैटू बनाने का काम करते हैं। करीब एक साल पहले नंदग्राम में ही रहने वाली एक महिला दुकान पर आई, जहां उसकी मुलाकात उनके छोटे भाई संदीप से हुई। इसके बाद संदीप और महिला के बीच बातचीत शुरू हो गई। महिला ने कमीशन पर ग्राहक लाने भी शुरू कर दिए। इसी बीच महिला ने संदीप तो फोन करके दोस्ती का प्रस्ताव रखा। संदीप महिला के झांसे में आ गया। कुछ दिन बाद पता चला कि महिला अपने साथियों के साथ मिलकर हनीट्रैप गैंग चलाती है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसने करीब 10 दिन पहले नंदग्राम थाने में संदीप के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी।
पुलिसवाला बोला- आपस में समझौता कर लो
राजकुमार का कहना है कि थाने में तहरीर देकर महिला ने मामला रफा-दफा करने की एवज में 20 लाख रुपये मांगे। इसके बाद दो पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत आने की बात कही। इसके बाद वह अपना पक्ष रखने थाने पहुंचे तो उनकी बात सुनने की बजाय एक सिपाही से बात करने को कहा। सिपाही ने उन पर ले-देकर समझौता करने का दबाव बनाया। राजकुमार का आरोप है कि हनीट्रैप गैंग में सिपाही भी शामिल है। महिला 20 लाख से 5 लाख रुपये पर आ गई है।
विज्ञापन
लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठ चुकी है महिला
राजकुमार का कहना है कि महिला ने टेडिंग वेबसाइट पर कई नामों ने अपनी आईडी बनाई हुई है। वह लोगों को अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती है। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी ब्लैकमेल कर चुकी है। हाल ही में उनसे एक अधिवक्ता व प्रॉपर्टी डीलर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही ब्लैकमेल कर 50 वर्षीय व्यक्ति से 50 हजार रुपये ऐंठे थे।
पूर्व में जेल भेजे गैंग की सदस्य बताया
राजकुमार का कहना है कि नंदग्राम पुलिस ने बीते दिनों राजनगर एक्सटेंशन के फ्लैट में चल रहा हनीट्रैप गैंग का खुलासा कर दंपती समेत पांच लोगों को जेल भेजा था। उन्हें ब्लैकमेल करने वाली महिला भी उसी गैंग की सदस्य है। उसके तमाम अश्लील फोटो, वीडियो व चैटिंग उनके पास हैं। महिला दो बच्चों की मां है और तीसरी शादी की हुई है।
पुलिस को नहीं उपलब्ध कराए साक्ष्य : सीओ
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि महिला ने संदीप के खिलाफ लिव इन में रहकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वह दो माह की गर्भवती है, लेकिन अब संदीप किसी और लड़की से शादी कर रहा है। मामले की जांच के लिए पुलिस भेजी थी। संदीप के भाई राजकुमार ने महिला पर उल्टे आरोप लगाए तो साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया। अभी तक साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।